इशारों-इशारों में आशा कुमारी को सीएम पद का दावेदार बता गए केंद्रीय नेता मनीष तिवारी

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

पूर्व केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश बदलाव के लिए तरस रहा है। लोग भाजपा से मुक्ति चाहते हैं। मंगलवार को चंबा जिले के बनीखेत में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने इशारों-इशारों में आशा कुमारी को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बताया।

कांग्रेस नेता ने कहा कि छह बार विधायक कोई आम नेता नहीं बनता, जबकि प्रदेश की राजनीति में आशा कुमारी का कद भी काफी बड़ा है। उन्होंने दावा किया कि आशा कुमारी सातवीं बार डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से विजयी होंगी।

आशा के बिना पंजाब में चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस

आशा कुमारी की वजह से ही डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के दूरदराज के इलाकों सलूणी, किहार, लगेरा आदि की पहचान है। आशा कुमारी ने विधायक रहते हुए न केवल डलहौजी हलके का अथाह विकास करवाया बल्कि प्रदेश में शिक्षा मंत्री रहते हुए भी शिक्षा के क्षेत्र का विकास करवाया है।

उन्होंने साफ शब्दों में यह भी स्वीकार किया कि आशा कुमारी के जाने के बाद कांग्रेस पार्टी पंजाब में कोई चुनाव नहीं जीत पाई जिसका प्रदेश और पार्टी दोनों को नुकसान हुआ जब कांग्रेस को चुनावों में हार झेलनी पड़ी। इस मौके पर आशा कुमारी की बेटी रविनंदिनी सिंह भी मौजूद थीं।

हिमाचल में बेरोजगारी, महंगाई व भाजपा नेताओं का अहंकार बड़ी समस्या

उन्होंने भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया। कहा कि हिमाचल प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई और भाजपा नेताओं का अहंकार राज्य की सबसे बड़ी समस्या है। हिमाचल सरकार के ही श्रम एवं रोजगार विभाग के आंकड़े साझा करते हुए तिवारी ने कहा कि प्रदेश में 8,77,507 लोग बेरोजगार हैं जो राज्य की कुल जनसंख्या के 12 प्रतिशत से भी अधिक है।

आंकड़ों पर गौर करें तो हिमाचल में 76,000 से अधिक स्नातकोत्तर लोग बेरोजगार हैं जबकि 1.41 लाख स्नातक और 6.28 लाख मैट्रिक पास, 30,000 अंडर मैट्रिक और 400 निरक्षर प्रदेश में बेरोजगार हैं। पढ़ाई पूरी करने के बाद 25 साल से कम उम्र के 60 हजार से अधिक युवाओं को कोई नौकरी नहीं मिली है।

बेरोजगारी की स्थिति इतनी गंभीर है कि पिछले साल पीएचडी, एमफिल और बीटेक पास करने वालों समेत तीन लाख से ज्यादा युवाओं ने पटवारी के 1195 पदों के लिए आवेदन किया था।

कांग्रेस पांच लाख को देगी रोजगार

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी सहित महंगाई की स्थिति भी हिमाचल प्रदेश में बहुत गंभीर है। एलपीजी सिलेंडर की कीमत आज 1107 रुपये है। पेट्रोल की कीमत 97.06 रुपये प्रति लीटर है। सब्जियों के दाम आसमान को छू रहे हैं।

भाजपा सरकार किसानों और सेब के बागवानों को मूल्य और बाजार, दोनों चीजें ही प्रदान करने में विफल रही है। कांग्रेस पार्टी सरकार बनने के बाद हिमाचल प्रदेश में पांच लाख युवाओं को रोज़गार देगी और प्रदेश को विकास के पथ पर अग्रसर करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...