
इन्दौरा- शम्मी धीमान
कांग्रेस पार्टी के बीडीसी स दस्य अधिवक्ता व पार्टी द्वारा बनाए गए पीटीए चुनाव के अध्यक्ष जसबीर कटोच की अध्यक्षता में हुए पीटीए चुनाव इन्दौरा महाविद्यालय में सम्पन्न हुआ जिंसमे दोनों पार्टियों ने अपने अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए पूरी जान फूंक दी थी सुबह से ही छात्रों जे अभिभावकों का महाविधालय के प्रांगण में डेरा जमाया हुआ था वही पुलिस को भी भीड़ पर नियंत्रण करने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।
पीटीए अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे डॉक्टर अशोक कुमार ने अपने प्रतिद्वन्धी को 39 मतों से पराजित किया वही भाजपा ने कांग्रेस पार्टी से सचिव पद पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी परषोतम चंद को भाजपा के राज सिंह ने 6 मतों से पराजित किया व उपाध्यक्ष का चुनाव लफ रहे भाजपा के सुरिंदर धीमान ने कांग्रेस से रविकांत को 2 मतों से पराजित किया ।
इन्दौरा में कांग्रेस ने पीटीए अध्यक्ष पद पर अपना कब्जा किया है जिसके कारण इन्दौरा में पिछड़ी कांग्रेस पार्टी में नई जान पड़ी है वही भाजपा के अध्यक्ष पद का चुनाव हार जाना आने वाले विस् चुनावो में मुश्किल में डाल सकता है।
इन्दौरा कांग्रेस मंडलाध्यक्ष देविन्दर मनकोटिया व प्रदेश कोषाध्यक्ष कर्ण सिंह पठानिया ने मोका पर पहुँच अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशी को हार डाले व रॉड शो करते हुए प्रत्याशी को उसके घर तक छोड़ा उन्होंने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के कारण पार्टी का पतन निश्चित है जिसकी शुरुआत पीटीए चुनावो में छात्रों के अभिभावकों ने कर दी है वही उन्होंने युवा शक्ति को इस जीत का श्रेय दिया है।
इस अवसर पर कांग्रेसी नेता मेलेंद्र राजन, कमल युकां इन्दौरा अध्यक्ष विजेंदर पठानिया , किशोर, बीडीसी सदस्य कुनाल पठानिया सुशील कुमार विशाल ठाकुर , , सुधीर पठानिया , विजय कुमार , सन्नी सौरव , रशपाल चौहान शक्ति कटोच , जर्म सिंह, गुलशन लाला , परवीन तरमोलिया , माशु राम डोगरा आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
