
इंदौरा- शम्मी धीमान
छन्नी बेली गांव में हर वर्ष की तरह बाबा पंज पीर जी का 2 दिवसीय छिंज मेला करबाया जा रहा है जिसमे शुक्रवार को पूर्व विधायक इंदौरा मनोहर धीमान ने बतौर मुख्यातिथि झंडा रस्म अदा कर व रिवन काटकर मेले का शुभारम्भ किया।
छिंज मेले में अलग अलग राज्यो से आए लगभग 300 से ऊपर नामी पहलवानो ने अपना दमखम दिखाएं। प्रथम रुमाली की कुस्ती का मुख्य मुकावला शमशेर दीनानगर व प्रवीण कोहाली के मध्य हुआ जोकी बरावर रहा दोनो पहलबानो को 82000 रुपए की नगद राशि से नबाजा गया ।
बही छोटी रुमाली का मुख्य मुकावला वावा फरीद व राणा कोहाली में हुआ जिसमें बाबा फरीद विजय रहा।वावा फरीद को 31000 व उपविजेता राणा कोहाली को 21000 रुपए नगद राशि इनाम के तौर पर दी गई।
इस अवसर पर बाबा जी का अटूट लंगर भी जारी रहा।इस मौके पर मुख्य अतिथि को कमेटी की ओर से स्मृति चिन्ह देकर समानित किया गया। मेले में आए हुए गणमान्य लोगों को भी कमेटी द्वारा पूर्व विधायक मनोहर धीमान के माध्यम से समानित किया गया।
इस मौके पर मुख्यातिथि ने मेले को शांतिपूर्ण सफल बनाने के लिए मेला कमेटी ब पुरे ग्रामीणों को बधाई दी।उन्होंने कहाँ के मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर है ऐसे आयोजनों से आपसी भाई चारा बढ़ता है। उन्होंने कहा कि युवा हमारे देश का भविष्य है उन्होंने युबायो को खेलों के प्रति अधिक रुझान देने का संदेश दिया।
इस अबसर पर छिंज मेला कमेटी के प्रधान कंस राज,रमेश कुमार,शेरा नंद, मंगत राम,राकेश केशू, जय कर्ण,जनक राज मौजूद रहे।इस मौके पर डमटाल पुलिस थाना के प्रभारी हरीश गुलेरिया,सह प्रभारी रमेश बैंस ने भी अपनी पुलिस टीम सहित छिंज मेले में उपस्थित रह कर कानून व्यस्था को बनाये रखा।
