इंदोरा में चुल्हे पर खाना बनाते समय महिला के कपड़ों में लगी आग

--Advertisement--

Image

इंदौरा,व्यूरो रिपोर्ट

थाना इंदौरा के तहत गांव तड़िया हलेड़ में चुल्हे पर खाना बनाते वक्त महिला के कपड़ों में अचानक आग लग गई जिसके कारण महिला करीब 80 प्रतिशत जल गई। महिला को अमृतसर रैफर किया गया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। महिला के पति द्वारा महिला को लगी आग को बुझाते हुए झुलस गया जो नूरपुर अस्पताल में उपचाराधीन है।

प्रारम्भिक जांच के अनुसार पुलिस ने बताया कि गांव तड़िया हलेड़ की रहने वाली महिला ज्योति देवी पत्नी नेक सिंह जो सोमवार सुबह अपने घर में चुल्हे पर खाना बना रही थी कि चुल्हे में लगी आग अचानक महिला के कपड़ों में लग गई। देखते ही देखते महिला पूरी तरह से आग की चपेट में आ गई।

घर पर मौजूद महिला का पति नेक सिंह ने महिला को लगी आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन तब तक महिला बुरी तरह से जल चुकी थी। वहीं आग को बुझाते महिला का पति भी आग की चपेट में आने के कारण झुलस गया। सूचना मिलने पर थाना इंदौरा के ए.एस.आई. बलवीर सिंह, महिला आरक्षी मोनिका की टीम घटनास्थल पर पहुंची।

पीड़ित दम्पति को इलाज के लिए पुलिस ने नूरपुर अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुए पठानकोट अस्पताल रैफर कर दिया। जहां से डॉक्टरों ने महिला को अमृतसर अस्पताल रैफर कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। महिला का पति का नूरपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी इंदौरा सुरिंदर धीमान ने बताया कि थाना इंदौरा में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...