
पालमपुर- बर्फू
चढियार के सलेहरा में गांव के लोगों ने आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी सलेहरा में एक साल से कोई भी डाक्टर न होने के चलते सलेहरा में प्रदर्शन किया। गुरुवार को गांव के लोगों ने आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी सलेहरा के प्रांगण में एक साल से कोई भी डाक्टर न होने के कारण रोष प्रकट किया तथा जल्द डाक्टर की नियुक्ति की मांग की।
गांव की महिलाओं ने कहा कि गांव के बुजुर्ग, बच्चों व महिलाओं को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।डिस्पेंसरी में डाक्टर न होने के साथ-साथ चार महीनों से कोई दवाई भी नहीं मिल रही है। लोगों ने कहा की ग्रामीण क्षेत्रों में डाक्टरों की नियुक्ति को लेकर सरकार गंभीर नहीं है बल्कि दूरदराज के गांव में कम से कम एक डाक्टर तो जरूर होना चाहिए।
सलेहरा गांव की महिलाओं मीरा, निर्मला, गरिमा, सोमा, ओम प्यारी, संधी, धनी, वीणा, मलंपा, संगीतु, पिंकी, सुनीता, सीमा, चिंता, गोगी, शुभकरण, भगवान दास, रविंद्र, रण सिंह, प्रीतम, सुंदर सिंह, राजकुमारी, सुलोचना, विनय कुमार, सावित्री, खुशबू, शोभा देवी, चंपा, मीना, अश्वनी ने सरकार से मांग की है कि आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी सलेहरा में जल्द से जल्द डाक्टर की नियुक्ति की जाए व दवाइयां भी उपलब्ध करवाई जाएं।
