आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे दीपक शर्मा ने थामा कांग्रेस पार्टी का दामन

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे दीपक शर्मा ने आज औपचारिक रूप से कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रचार प्रसार कमेटी के अध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज उनको कांग्रेस परिवार में शामिल किया।

दीपक शर्मा कांग्रेस पार्टी के मंडी जिला के जिलाध्यक्ष पद पर रहे हैं। अप्रैल माह में वो आम आदमी पार्टी में चले गए थे और कुछ माह पहले उन्होंने आम आदमी पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया था तभी से उनकी कांग्रेस पार्टी में वापिसी के कयास लगाए जा रहे थे।

दीपक शर्मा के जरिए कांग्रेस को मिल सकता है ब्राह्मण वोट बैंक

दीपक शर्मा के जरिए कांग्रेस को जिला में मजबूत करने व ब्राह्मण वोट बैंक में सेंध लगाने का प्रयास है। पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक शर्मा की वापसी इसी बात का संकेत है। विदित रहे की मंडी जिला में एक भी उम्मीदवार को ब्राह्मण समुदाय से चुनावी मैदान में नहीं उतारा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...