आपदा में राहत कार्यों में उत्कृष्ट योगदान करने वालों को मिला सम्मान

--Advertisement--

मटौर महाविद्यालय में जिला स्तरीय समर्थ मेला आयोजित

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

कांगड़ा के मटौर में आयोजित “जिला स्तरीय समर्थ मेला-2025” में मुख्यातिथि एडीएम शिल्पी बेक्टा ने कांगड़ा जिला में आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं राहत कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारी-कर्मचारियों और स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही एसडीआरएफ, होम गार्ड्स एवं फायर सर्विसेज, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, आपदा मित्र टीमों को प्रशंसा पत्र भी प्रदान किए गए। समर्थ अभियान के तहत आपदा-रोधी निर्माण एवं भवन मॉडल प्रदर्शनी वाद-विवाद  प्रश्नोत्तरी पोस्टर-निर्माण एवं चित्रकला प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की गईं।

इस अवसर पर मुख्यातिथि एडीएम शिल्पी बेक्टा ने विद्यालयों एवं महाविद्यालयों की सक्रिय भागीदारी तथा विभिन्न एजेंसियों के उत्कृष्ट समन्वय की सराहना करते हुए कहा कि “समर्थ मेला जिला-स्तर पर आपदा प्रबंधन, शिक्षा संस्थानों और समुदाय के बीच एक सशक्त समन्वय का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि आपदा से प्रबंधन के लिए तैयारी, सहयोग और सामुदायिक सजगता अत्यंत जरूरी है।

उन्होंने कहा कि जिला में आपदा प्रबंधन को लेकर स्कूल स्तर तथा पंचायत स्तर तक जागरूकता अभियान आरंभ किए गए हैं। एडीएम ने कहा कि आपदाओं से बचने के लिए सुरक्षित भवन निर्माण भी अत्यंत जरूरी है तथा इस के लिए कांगड़ा जिला में पंचायत स्तर के मिस्त्रियों को भूंकपरोधी निर्माण के लिए प्रशिक्षित भी किया जा रहा है।

ये रहे उपस्तिथ

इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय के प्रिंसिपल संदीप कुमार, प्रो. अजय कुमार, नोडल अधिकारी, राजकीय महाविद्यालय मटौर तथा रॉबिन कुमार, डीईओसी समन्वयक, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गणित शिक्षकों की परीक्षा 26 को, आयोग ने अपलोड किए एडमिट कार्ड

हमीरपुर 20 मार्च - हिमखबर डेस्क गणित के शिक्षकोें की...

आईएचएम हमीरपुर के विद्यार्थियों की कई बड़ी कंपनियों में हुई प्लेसमेंट

बहुत ही शानदार रहा है होटल प्रबंधन संस्थान का...

सुजानपुर में 25-26 मार्च को होगा वायु सेना का अदभुत एयर शो

पहली बार हो रहे इस हैरतअंगेज शो के लिए...

LSD तस्करी मामला: गिरफ्तार पुलिसकर्मी कुल्लू पुलिस के नहीं, STF में तैनात — SP कुल्लू

हिमखबर डेस्क पुलिस अधीक्षक, कुल्लू मदन लाल कौशल ने आज...