शाहपुर – नितिश पठानियां
आज धर्मशाला में व्यवस्था परिवर्तन पर एक साल पूरा करने पर कांग्रेस सरकार से समारोह का आयोजन किया। वहीं जहां भाजपा आज के दिन को आक्रोश दिवस के रूप में मना रही है। शाहपुर से प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के आईटी संयोजक प्रणव शर्मा ने बताया कि समारोह को सफल बनाने के लिए कांग्रेसियों के द्वारा सरकारी तंत्र का दुरूपयोग किया गया।
कहा तो ये गया था कि कोई रूट बाधित नहीं होगा लेकिन सरकारी बसों के रूट फेल होने की बजह से स्कूल कॉलेज में जाने वाले बच्चों व कर्मचारियों को इसका असर भोगना पड़ा। जहाँ समारोह को सफल बनाने के लिए सरकारी बसों का दुरुपयोग हुआ वहीं भीड़ जुटाने ले लिए आशा वर्करों के साथ साथ अन्य सरकारी कर्मचारियों को भी इक्कठा करने की हिदायत दी गई थी।
साथ ही कांग्रेस को कुर्सी मिले हुए तो एक साल हो गया लेकिन जिन्होंने कुर्सी पर बिठाया उन लोगों के लिए टूटी फूटी कुर्सियां मिली। उन्होंने कहा कि सच मे कांग्रेस ने व्यवस्था परिवर्तन कर दी। उन्होंने बताया कि कोई कांग्रेसी बताए कि जिन युवाओं को इस समारोह में बुलाया गया उनके लिए एक साल में सरकार ने कितनी नोकरियां बांटी।
उन्होंने कहा कि आपदा की मार झेल रहे प्रदेश में किस चीज का जश्न मना रही कांग्रेस सरकार। जेबीटी भर्ती कोर्ट में 2000 गेस्ट फैकल्टी बैक डोर एंट्री रखी जाएगी, शास्त्री भर्ती पर सरकार की रोक, इतनी मांग पर सौंप चुके हैं रुकी हुई शास्त्री भर्ती करवाने को लेकर लेकिन सुखु सरकार के कान पर जूं नहीं रेंगी।
साथ ही माहिलाओं को प्रति माह 1500 रुपये देने की बात भी झूठी ही साबित हुई। सरकार ने मंत्री तो बना दिए लेकिन हर जगह अपनी टांग गुसा रहे सीएम। अगर विश्वास ही नही मंत्रियों पर तो क्यों बनाए कैबिनेट मंत्री वाकया यही है सुखु सरकार का व्यवस्था परिवर्तन।

