
चम्बा- भूषण गुरुंग
आधुनिक हिमाचल के निर्माता, विकास पुरुष व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व: राजा वीरभद्र सिंह जी की जयंती पर चम्बा में उन्हें पुष्प अर्पित कर याद किया गया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी संजय दत्त , प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रबंधन कमेटी के उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, ज़िला चंबा कांग्रेस अध्यक्ष नीरज नैयर,सुरिंदर भारद्वाज पूर्व विधायक चुराह व प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया व ज़िला कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।
