आधी रात खाई में कार गिरने की सूचना पर पुलिस व दमकल विभाग ने छानी खाक, निकली अफवाह

--Advertisement--

Image

मंडी – अंशुल दिक्षित 

मंडी जिला के जोगेंद्रनगर में आधी रात को मंडी-पठानकोट हाइवे पर शहर से करीब चार किलोमीटर दूर पातकू के नजदीक सड़क के साथ गहरी खाई में एक कार दुर्घटना की सूचना जैसे ही पुलिस व दमकल विभाग को मिली तो बड़ा सर्च अभियान शुरू हो गया।

करीब दो घंटे तक पुलिस थाने के एएसआइ लाल सिंह की अगुआई में दमकल विभाग व पुलिस के जवानों ने एक किलोमीटर का क्षेत्र खंगाल दिया, लेकिन कोई भी सुराग नहीं मिला।

इसलिए सर्च अभियान को रविवार सुबह की पहली किरण तक स्थगित करना पड़ा। सुबह करीब पांच बजे फिर पुलिस व स्थानीय लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र में सर्च अभियान शुरू किया तब भी कोई दुर्घटनाग्रस्त वाहन नहीं मिल पाया।

दरअसल स्थानीय पुलिस व दमकल विभाग को मंडी-पठानकोट हाइवे से वाहनों में सवार कुछ स्थानीय लोगों से सूचना शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे दूरभाष पर मिली थी कि पातकू के नजदीक एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है जिसमें कुछ घायल फंसे हुए हैं।

इसलिए यह सर्च अभियान शुरू हुआ, लेकिन सुबह तक न कोई दुर्घटनाग्रस्त वाहन मिला न कोई घायल। आधी रात को दूरभाष पर पुलिस व दमकल विभाग को मिली यह जानकारी झूठी साबित हुई है। पुलिस ने सूचना देने वाले के बयान दर्ज कर लिए हैं।

प्रीतम जरियाल, थाना प्रभारी पुलिस स्टेशन जोगेंद्रनगर के बोल 

मंडी-पठानकोट हाईवे पर शहर से करीब चार किलोमीटर दूर गहरी खाई में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी पुलिस को आधी रात करीब साढ़े 11 बजे मिली थी।

देर रात तक करीब दो घंटे सर्च अभियान चलाया गया। सुबह भी निरीक्षण किया तो दूरभाष पर पुलिस को मिली जानकारी झूठ निकली।

शेर सिंह सकलानी, प्रभारी दमकल विभाग जोगेंद्रनगर के बोल 

शनिवार आधी रात को दमकल विभाग को टेलीफोन पर सूचना मिली कि पातकू के नजदीक एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है और इसमें कुछ घायल फंसे होने का अंदेशा।

दमकल के जवानों पुलिस व स्थानीय लोगों के साथ एक किलोमीटर तक क्षेत्र की सर्च की, लेकिन कोई भी सुराग नहीं मिला।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...