
बिलासपुर- सुभाष चंदेल
नेहरू युवा केंद्र बिलासपुर के सौजन्य से लक्ष्मी युवक मंडल बडैल छुमाण के द्वारा’ आत्मनिर्भर भारत’ के बारे में सभी ग्राम वासियों को इसके बारे में संदेश दिया गया। जिसमें की मुख्य अतिथि जीत राम कटवाल जी रहे। इस कार्यक्रम में देशराज नड्डा ने, प्रधान प्यारेलाल ने, उप प्रधान सुनील नड्डा ने, दिनेश गौतम ने, प्रेमलाल् नड्डा ने, व विधायक जीतराम कटवाल ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ पर अपने विचार प्रकट किए।
उन्होंने कहा कि यदि हमारा देश पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर होगा तो हमारे देश की आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत होगी। देश में नए उद्योग खोलने से कई सारे युवाओं को रोजगार मिलेगा। शिक्षा में बढ़ोतरी होगी और दर युवा सक्षम होगा। इस सभी से हमारा देश की आर्थिक स्थिति में बहुत सुधार होगा।
हमारे देश का युवा हर वह कार्य कर सकता है, जिसका वह मन में ठान ले। यह अभी करोना जैसी महामारी में युवाओं ने सिद्ध कर दिया है। कोरोनावायरस के संक्रमण फैल जाने से हमारे देश में जो समस्याएं सामने आई है। इनमें देश के सभी लोगों ने एक दूसरे की मदद करके हमारे देश को दूसरों देशों की नजर में और भी ऊंचा कर दिया है।
हमें अपने देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर वह कोशिश करनी चाहिए, जो हम कर सकते हैं। इसके लिए हमें स्वदेशी वस्तुओं को अधिक से अधिक उपयोग में लाना होगा। इससे हमारा देश आत्मनिर्भर होने के साथ ही आर्थिक रूप से मजबूत भी होगा और किसी भी दूसरे देश पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होगी ।
इस कार्यक्रम में समस्त गांव वासी, वह ग्राम पंचायत गेहडवी के सभी पदाधिकारी , व उपेंद्र राणा , चमनलाल नड्डा, संजय कुमार राकेश कुमार देशराज नड्डा , रिटायर्ड कर्नल कृष्ण दत्त नड्डा ,प्रेम लाल ,कांशीराम शर्मा राजेश शुक्ला प्रदीप कुमार और युवक मंडल के सभी सदस्य,शामिल रहे । यह कार्य युवक मंडल प्रधान साहिल शर्मा की मौजदुगी में संपन हुआ ।
