आज हिमाचल के इन क्रिकेटरों पर होगी लक्ष्मी मेहरबान, ऑक्शन में लगेगी बोली

--Advertisement--

Image

शिमला, 23 दिसंबर – नितिश पठानियां

आईपीएल के 16वें सीजन के लिए शुक्रवार को होने वाली नीलामी में हिमाचल के क्रिकेट खिलाड़ियों पर भी लक्ष्मी मेहरबान हो सकती है। हालांकि ये मेगा ऑक्शन नहीं है, लेकिन ऑक्शन में हिमाचल के कुछ ऐसे खिलाड़ी शामिल है जिन पर फ्रेंचाइजीज की निगाहें हो सकती है।

इनमें सबसे पहला नाम और बड़ा नाम वैभव अरोड़ा है। 15वे सीजन में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए वैभव ने अपनी स्विंग गेंदबाजी से हर किसी को प्रभावित किया था। हालांकि पंजाब किंग्स ने ऑप्शन से पहले इन्हें रिलीज कर दिया, लिहाजा अब अन्य फ्रेंचाइजी इन पर नजरें गड़ाए हुए हैं।

वैभव अरोड़ा के इलावा मयंक डागर, अकाश वशिष्ठ, एकांत सेन, सुमित वर्मा, प्रशांत चोपड़ा, अंकुश बैंस, पंकज जयसवाल और कवर अभिनव भी आईपीएल ऑक्शन में शामिल है।

इन सभी खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइस 20 लाख  रखा है। अब देखना यह होगा कि कौन सी फ्रेंचाइजी इन पर दांव खेल सकती है। केरल के कोच्चि में शुक्रवार को देश और विदेश के कुल 405 खिलाड़ियों पर बोली लगने जा रही है।

घरेलू क्रिकेट में इन सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। हाल ही में संपन्न हुई सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हिमाचल की टीम फाइनल तक पहुंची थी। हालांकि यहां मुंबई से हार का सामना करना पड़ा था।

लेकिन फाइनल तक के सफर में इस बात पर मुहर लगा दी थी कि हिमाचल के इन खिलाड़ियों में काफी प्रतिभा छुपी हुई है। जिसे दिखाने का मंच आईपीएल से बड़ा कोई भी नहीं होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...