आज से पौंग झील में मछलियां पकड़ सकेंगे मछुआरे

--Advertisement--

Image

नगरोटा सूरियां, मुनीश

पौंग झील में मंगलवार से मछुआरे दोबारा अपनी रोजी-रोटी कमाने के लिए मछलियां पकड़ने के काम को शुरू कर सकेंगे। विदेशी परिंदों के बर्ड फ्लू से मरने के सामने आने वाले मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने झील में मत्स्य आखेट पर प्रतिबंध लगा दिया था। जिससे कि लगभग 1 माह से मछलियां पकडऩे पर लगे प्रतिबंध के कारण इस व्यवसाय से जुड़े लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

वहीं, झील में पिछले कुछ दिनों से विदेशी परिंदों के मरने के मामला सामने न आने तथा बर्ड फ्लू के कंट्रोल में होने पर जिला प्रशासन ने सबंधित अधिकारियों से फीडबैक लेने के बाद सोमवार को मछली पकड़ने के प्रतिबंध को हटाने संबंधी आदेश जारी कर दिए हैं। गौरतलब है कि पौंग झील में करीब 15 पंजीकृत सभाओं के अंतर्गत दो हजार से अधिक मछुआरे इस व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। मछली पकड़ने से होने वाली आमदनी से ही परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

पिछले वर्ष कोविड-19 तथा इस वर्ष के शुरूआती माह में पौंग झील में बर्ड फ्लू के फैलने के चलते मछुआरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। परिवार के भरण-पोषण के लिए मछुआरे दिहाड़ी लगाने के लिए मजबूर हो गए थे। इतना ही नहीं मछुआरों द्वारा प्रदेश सरकार तथा जिला प्रशासन से भी सहयोग को लेकर बार-बार मांग उठाई जा रही थी। पौंग झील में शुरूआती दिनों में अधिक विदेश परिंदों के मौत मामले सामने आने के बाद झील में रेड जोन तथा सर्विलांस जोन बनाया गया था।

प्रदेश सहित देहरादून की टीम ने भी झील का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया था। लेकिन अब पिछले कुछ दिनों से झील में परिंदों के मरने का मामला सामने न आने पर जिला प्रशासन ने मछुआरों को राहत प्रदान की है। उधर, उपायुक्त कांगड़ा राकेश प्रजापति ने बताया कि झील में बर्ड फ्लू के चलते लगभग 5500 के करीब परिंदों की मौत हो चुकी है।

लेकिन पिछले कुछ दिनों से झील में कोई मृत्त पक्षी मिलने का मामला सामने नहीं आया है। जिसके चलते सोमवार को पौंग झील में मछली पकड़ने पर लगाए गए प्रतिबंध को हटा दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...