आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख, लाखों का नुकसान

--Advertisement--

Image

कुल्लू, 26 फरवरी – आदित्य 

प्रदेश में आगजनी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पुलिस प्रशासन की एडवाइजरी के बावजूद लोग अग्निकांड की घटनाओं को हल्के में ले रहे हैं।

ताज़ा मामला मनाली के साथ लगते शुरू गांवका है। यहां अचानक दो मंजिला मकान में आग लग गई, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।

अग्निकांड का पता चलते ही ग्रामीण घटनास्थल की ओर भागे ओर आग बुझाने में जुट गए, लेकिन देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।

सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम हेम राज के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि आग लगने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

अग्निशमन प्रभारी प्रेम ने बताया कि मान चन्द पुत्र हरदयाल निवासी शुरू को आग से 10 लाख का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि उन्हें शाम 4 बजकर पांच मिनट पर आग लगने की सूचना मिली।

सूचना मिलते ही टीम घटनास्थल की ओर रवाना हो गई। उन्होंने बताया कि आग से दो मंजिला मकान जल गया, लेकिन साथ लगते घर को बचा लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शास्त्री शिक्षकों के 193 पदों पर जल्द शुरू हो सकती है बैचवाइज काऊंसलिंग

हिमाचल - डेस्क स्कूल शिक्षा विभाग जल्द ही शास्त्री शिक्षकों...

तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने 15 ट्रेडों में डिप्लोमा कोर्स के लिए मांगे आवेदन, जानें अंतिम तिथि

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने 15 ट्रेडों...

सीबीएसई स्कूलों के लिए विभिन्न विषयों के 390 शिक्षक होंगे भर्ती, इस दिन से कर सकेंगे आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवा वर्ग के लिए...

आई टी आई शाहपुर में अंडर-20 फुटबॉल ट्रायल्स का आगाज़, युवाओं ने दिखाया दमखम

शाहपुर - नितिश पठानियां  जिला फुटबॉल एसोसिएशन, कांगड़ा के तत्वावधान...