आगामी सत्र में पुलिस चौकी कोटला को दिया जाए पुलिस थाना का दर्जा

--Advertisement--

Image

कोटला- स्वयंम

पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं वर्तमान उपप्रधान पंचायत डोल भटहेड़ साधू राम राणा ने प्रेस वार्ता में कहा कि पुलिस चौकी कोटला आजादी से पूर्व 1926 में स्थापित हुई थी जो आज भी पुलिस चौकी के रूप में स्थापित है जबकि इसके उपरांत अनेकों बनी पुलिस चौकियों को पुलिस थानों का दर्जा दिया जा चुका है।

साधू राम राणा सहित पूर्व पंचायत समिति सदस्य कुठहेड़ राजेश शर्मा पूर्व उपप्रधान पंचायत जांगल मदन पठानियां पूर्व पंचायत प्रधान पंचायत नढोली रामेश्वर परमार उपप्रधान पंचायत सिहुणीं गगन समयाल पूर्व पंचायत समिति सदस्य भाली अशोक कुमार पूर्व पंचायत प्रधान पंचायत त्रिलोकपुर ऊषा गुलेरिया मेघ राज जसवाल आदि ने कहा कि पुलिस चौकी कोटला के अधीनस्थ पंद्रह पंचायतें होने और नैशनल हाइवे पर होने के कारण काम काज का अधिक बोझ रहता है और पुलिस थाना से संबंधित समस्त कार्यों केलिए पुलिस थाना जबाली में जाना पड़ता है जिससे समय की बरबादी और पैसों का बोझ जनता को झेलना पड़ रहा है।

पुलिस चौकी कोटला के अधीनस्थ मुख्य राष्ट्रीय सड़क पर हो रही सड़क दुघर्टनाओं का जिम्मा भी पुलिस चौकी कोटला पर होने एवं पंद्रह पंचायतों में रोजमर्रा की शिकायतों को सुलझाने में अधिकतम पुलिस कर्मियों की जरुरत की भरपाई करने केलिए पुलिस चौकी कोटला को जनहित में पुलिस थाना का दर्जा दिया जाना अति अनिवार्य है।

अतः माननीय विधायक अर्जुन ठाकुर सहित सरकार से मांग की जाती है कि आगामी विधानसभा सत्र में पुलिस चौकी कोटला का दर्जा बढ़ा कर पुलिस थाना किया जाए ताकि पुलिस संबंधी कार्यों केलिए कोटला बैल्ट की पंद्रह पंचायतों के बाशिंदों को जबाली के चक्कर लगाने से निजात मिल सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...