आखिर क्यों हुई मूर्तियों की दयनीय स्थिति, क्यों लगाई नई जब पुरानी की नही हो रही देख रेख

--Advertisement--

ऊना – रजनीश ठाकुर

जिला ऊना उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत अटल बिहारी बाजपेयी महाविद्यालय बंगाणा में सुरों की देवी माता सरस्वती व् भारत के आदर्श स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा जो कि महाविद्यालय में स्थापित की गई हैं उनकी हालत दयनीय है।

अखिल भारतीय हिंदू महासभा के पधाधिकारी लगातार इस पर नजर रखे थी और बीते कुछ दिन पहले विशव् हिंदू परिषद व् बजरंग दल इकाई के साथ इस बारे में बात की ओर आज सभी ने सामूहिक पिछले लगभग आठ महीने से इन दो महान विभूतिओं की प्रतिमाओं की दुर्दशा को देखकर उस समय हैरान हुए जब मूर्तियों को देखा और छात्र छात्राओं से बात की ।

आठ महीने पहले हिंदू संगठनों ने महाविद्यालय में निरीक्षण किया था और यह बात सत्य पाई गई थी कि सरस्वती माता और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का बहुत बुरा हाल है जिसकी मौखिक शिकायत लगभग पांच महीने पहले संगठन के अधिकारी द्वारा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य के पास दर्ज करवाई गई थी ।

अब हालहि में संगठन के अधिकारी पिछले महीने भी इस बात को लेकर महाविद्यालय प्रशासन के पास गए तो उन्होंने समय ना होने की बात कही और टालमटोल करने लग पड़े।

आज भी हम और हमारे बच्चे स्कूलों में और नेताओं द्वारा भाषणों में इनके गुणगान व् बलिदान की बातें सुनते हैं किन्तु महाविद्यालय प्रशासन इतना व्यस्त है कि इन महान विभूतिओं की प्रतिमाओं की देखरेख भी नहीं कर सकती है जिनकी हालत दयनीय है।

अगर प्रशासन इनकी दशा को सुधार नहीं सकती है तो इनकी देखभाल की जिम्मेवारी हिंदू संगठनों को दे ताकि इनकी प्रतिमाओं की दशा को सुधारा जा सके और इनकी सही देखरेख भी सुनिश्चित हो सके और आने वाली पीढ़ियों को इनकी गाथाएँ सुनाई जा सकें।

वहीं पर आज हिंदू संगठनों के पदाधिकारी महाविद्यालय प्रशासन से मिलने पहुंचे और छात्रों से भी बात की, छात्रों ने बताया कि काफी समय से इन प्रतिमाओं की मुरम्मत नहीं की गई है और यह प्रतिमाएं देखने में भी भद्दी लगती हैं परंतु किसी ने भी आज दिन तक इनकी ओर ध्यान नहीं दिया।

महाविद्यालय के प्रधानाचार्य सतिंदर कुमार शर्मा से बात करने पर उन्होंने जवाब में कहा कि महाविद्यालय बनने पर पहले मुख्य द्वार पर जो महान विभूतियों की प्रतिमाएं लगाई गई थी वह मिट्टी की बनी हुई थी। जिनका रंग उतर चुका है किन्तु अब महाविद्यालय का मुख्य द्वार दूसरी जगह स्थानांतरित हो गया है।

जहाँ पर माता सरस्वती जी की संगमरमर की भव्य मूर्ति जो लगभग 70 या 80 हज़ार रुपए की स्थापित करवाई गई है किन्तु पुरानी मूर्तियों के संधर्भ में बस इतना कहना चाहूंगा कि जल्द से जल्द भारत की महान विभूति स्वामी विवेकानंद जी और सुरों की देवी माता सरस्वती जी की प्रतिमाओं को संरक्षण देकर उनकी देखरेख की जाएगी।

ये रहे उपस्थित

बही इस मौके पर अखिल भारत हिन्दू महासभा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र कुमार शर्मा, प्रवक्ता राम प्रकाश, युवा अध्यक्ष रिंकू भारद्वाज, ब्लॉक बंगाणा से बेद शर्मा, विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष राजेश ठाकुर, एबीवीपी के सोशल मीडिया इंचार्ज अनुराग सहित सैंकड़ों छात्र मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...