आउटसोर्स पर भर्ती होंगे प्री-नर्सरी टीचर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में भर्ती किए जाने वाले प्री-नर्सरी टीचर आउटसोर्स आधार पर रखे जाएंगे। यह सुझाव प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से आए ड्राफ्ट में दिया गया है। यह ड्राफ्ट शिक्षा सचिव कार्यालय को मिल गया है और अब आने वाले दिनों में चर्चा के बाद इस पर फैसला होगा। अंतिम निर्णय कैबिनेट में लिया जाएगा और उसके बाद ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।

राज्य में 4000 से ज्यादा स्कूलों में प्री-नर्सरी टीचर भर्ती किए जाने हैं। समग्र शिक्षा अभियान की प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड से मिली मंजूरी के मुताबिक 4787 प्री-प्राइमरी टीचर नियुक्त होने हैं। शिक्षा विभाग की ओर से दिए गए ड्राफ्ट के अनुसार यह नियुक्तियां आउटसोर्स आधार पर फिक्स सैलरी के तहत की जाएंगी।

वेतन भी 10000 रुपए प्रति माह सुझाया गया है। इन पदों में से 70 फीसदी सीधी भर्ती के जरिए भरे जाएंगे, जिसमें डीएलएड, एनटीटी और डीईसीई को पात्रता दी जा रही है। शेष 30 फीसदी पद आंगनबाड़ी वर्करों को प्रोमोशन कोटा के तहत दिए जा रहे हैं, लेकिन इसमें शैक्षणिक योग्यता, प्रशिक्षण, अनुभव और उम्र की पात्रता अभी तय होनी है और इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग से फिर से बैठक हो सकती है।

शिक्षा विभाग की ओर से आए ड्राफ्ट में नर्सरी टीचर ट्रेनिंग के लिए दो साल का डिप्लोमा पात्रता की सूची में डाला गया है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग का कहना है कि एनसीटीई के 2014 के प्रावधानों के अनुसार यह व्यवस्था की गई है। हालांकि राज्य में एक साल डिप्लोमा वाले एनटीटी टीचर भी बहुत हैं, लेकिन इनको फिलहाल इसमें शामिल नहीं किया गया है। एक और दुविधा उम्र की पात्रता को लेकर है।

इस भर्ती में विभाग की ओर से आए ड्राफ्ट में 45 साल की लिमिट रखी गई है। हालांकि इन सभी प्रावधानों में सरकार के स्तर पर बदलाव हो सकते हैं और अंतिम निर्णय भी कैबिनेट ने लेना है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग के निदेशक पंकज ललित ने बताया कि समग्र शिक्षा अभियान के स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर के साथ चर्चा के बाद ड्राफ्ट सरकार को सौंप दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बजट से पहले BJP विधायकों का विधानसभा के बाहर प्रदर्शन, एंट्री टैक्स को लेकर जताया विरोध

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के दौरान आज...

रेहड़ी-फड़ी वालों के नियमों में बदलाव; हर तीन साल में नवीनीकरण, फीस तय

हिमखबर डेस्क राज्य सरकार ने रेहड़ी-फड़ी वालों (स्ट्रीट वेंडर्स) से...

आज CM सुक्खू करेंगे चौथा बजट पेश, इन सेक्टरों पर रह सकता है फोकस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के आर्थिक इतिहास में आज का...