आईटीआई बड़ोह ने जिला स्तरीय स्पोर्ट्स मीट में जमाई धाक

--Advertisement--

Image

नगरोटा – राजीव

तकनीकी शिक्षा विभाग के तहत आते औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की 14वीं जिला स्तरीय महिला स्पोर्ट्स मीट में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बड़ोह की प्रशिक्षु छात्राओं ने अपना दबदबा कायम किया है।

स्पर्धा में छात्राओं ने चार गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रांज मेडल हासिल कर ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है।

संस्थान की प्रधानाचार्य वंदना कुमारी ने बताया कि 6 से 8 जून तक गढ़जमूला में हुई इस प्रतियोगिता में बड़ोह संस्थान ने 200 मीटर दौड़ में प्रथम, भाला फेंक में प्रथम, गोला फेंक में प्रथम, ऊंची कूद में प्रथम, चक्का फेंक में द्वितीय और 100 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान हासिल कर प्रशिक्षु छात्राओं ने क्षेत्र और संस्थान का नाम रोशन किया है।

उन्होंने बताया कि इस संस्थान की सिलाई तकनीकी की प्रशिक्षु आकांक्षा ठाकुर को सर्वश्रेष्ठ एथलीट के खिताब से नवाजा गया।

प्रधानाचार्य ने इस उपलब्धि के लिए विजेता और प्रतिभागी प्रशिक्षुओं को बधाई दी है और आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...