आइटीआइ शाहपुर में खुलेंगे रोजगार के द्वार,26 मई को होगा साक्षात्‍कार, युवाओं को मिलेगी नौकरी

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

आइटीआइ शाहपुर में 26 मई, वीरवार को मोहाली पंजाब की वाइब्रेकास्टिक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कैंपस साक्षात्कार के माध्यम से लगभग 40 इंजीनियरिंग ट्रेड के युवाओं को नौकरी देगी।

इस कैंपस साक्षात्कार में उन युवकों का चयन किया जाएगा, जिनकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच हो और जिन्होंने आइटीआइ फिटर, मशीनिस्ट, प्लास्टिक प्रोसेस, आटो मोबाइल व्यवसायों आदि में की हो।

आइटीआइ शाहपुर के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट आफिसर मुकेश कौशल ने बताया कि कंपनी चयनित युवाओं को 8 घंटे के सीटीसी सैलेरी 12,300 रुपये मानदेय होगा। कंपनी में ओवरटाइम और 1300 पर महीना अटेंडेंस के अलाउंस का भी प्रावधान मिलेगा।

चयनित होने पर कंपनी अपने कर्मचारियों सब्सिडाइज कैंटीन 300 माह, स्नैक्स, परिवहन, यूनिफार्म, सेफ्टी शूज, दिवाली गिफ्ट और बोनस की सुविधा भी देगी।

उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यार्थियों को कंपनी पेरोल पर 8 घंटे की शिफ्ट होगी। कंपनी चयनित प्रशिक्षुओं को फिक्स्ड टर्म कांट्रेक्ट पर ले के जाएगी।

वहीं, प्रधानाचार्य ई. संजीव सहोत्रा ने बताया कि कैंपस साक्षात्कार वाले दिन युवा अपना रिज्यूम, आधार कार्ड, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण पत्रद्व बोनोफाइड हिमाचली प्रमाण पत्र, शिक्षा व तकनीकी शिक्षा से संबंधित समस्त प्रमाण पत्र और 4 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफस अपने साथ लांएं। इस कैंपस साक्षात्कार में वह युवा भी भाग ले सकते हैं जो 2016 से 2021 में इन्हीं ट्रेडों में पास आउट हुए हों।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...