
मंडी – डॉली चौहान
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) मंडी के विद्यार्थियों ने इस शैक्षणिक सत्र में प्री प्लेसमेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। 2022-23 में आफर लगातार बढ़ रहे हैं।
16 नवंबर तक 69 प्री प्लेसमेंट आफर (पीपीओ) मिल चुके हैं जो कि 23 प्रतिशत अधिक हैं। 2021-22 में 56 पीपीओ मिले थे। कैंपस प्लेसमेंट का पहला चरण एक दिसंबर से शुरू होगा।
संस्थान की ओर से छह माह की इंटर्नशिप का प्रावधान किया गया है। इससे अंडरग्रेजुएट विद्यार्थियों के लिए पीपीओ बढ़े हैं। करियर व प्लेसमेंट सेल के सलाहकार डा. तुषार जैन का कहना है कि इस साल डेटा साइंस इंजीनियरिंग, फिजिक्स व बायोइंजीनियरिंग के विद्यार्थी भी कैंपस प्लेसमेंट में भाग लेंगे।
2019 में शुरू नए यूजी प्रोग्राम अर्थात डेटा साइंस, इंजीनियरिंग फिजिक्स व बायोइंजीनियरिंग के विद्यार्थी भी ड्राइव में भाग ले सकेंगे। इन ब्रांच के विद्यार्थियों ने भी पीपीओ हासिल किए हैं।
एक अंतरराष्ट्रीय पीपीओ मिला
वर्तमान शैक्षणिक वर्ष के दौरान अब तक अधिकतर पीपीओ साफ्टवेयर एनेलिस्ट व डेटा साइंस सेक्टर के हैं। इस साल संस्थान को एक अंतरराष्ट्रीय पीपीओ भी मिला है।
पहली बार नियुक्ति देने वाली कंपनियां
पहली बार नियुक्ति देने वाली कंपनियों में स्प्रिंकलर, टेक्सस इंस्ट्रूमेंट्स, उबेर, अरिस्टा नेटवर्क्स, रैडिसिस, ओडीई, जोमैटो, आकाश प्लस बायजू, नोहारा होल्डिंग्स इंक शामिल हैं।
आन कैंपस व वर्चुअल ड्राइव की व्यवस्था
संस्थान साक्षात्कार के लिए आन कैंपस व वर्चुअल ड्राइव दोनों की व्यवस्था है। नियुक्त करने वाले इंटरव्यू का माध्यम खुद चुन सकते हैं। संस्थान प्रति दिन एक या अधिकतम दो कंपनियों के लिए इंटरव्यू का आयोजन कर रहा है।
प्री प्लेसमेंट आफर (पीपीओ) का ब्योरा
वर्ष,पीपीओ
2022-23,69
2021-22,56
2020-21,40
2019-20,34
सर्वाधिक पीपीओ देने वाली पांच बड़ी कंपनियां
कंपनी,पीपीओ की संख्या
माइक्रोसाफ्ट,11
सैमसंग रिसर्च इंस्टीट्यूट बेंगलुरु,10
अमेजन,7
एरिस्टा नेटवक्स,6
एक्सेंचर,4
उबेर,3
