आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के पद के लिए 02 दिसम्बर तक करें आवेदन,साक्षात्कार 7 दिसम्बर को

--Advertisement--

Image

मंडी, 17 नवम्बर -नरेश कुमार

मंडी जिला के सदर उपमंडल के तहत आंगनबाड़ी केंद्र ग्रोडू व भ्यारटा-1 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा आंगनबाड़ी केंद्र भीयूरा, कोट ढलयास और अप्पर भगवाहण में आंगनबाड़ी सहायिका के खाली पद भरने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक पात्र महिला उम्मीदवार बाल विकास परियोजना अधिकारी सदर मंडी के कार्यालय में 02 दिसम्बर, 2021 तक आवेदन कर सकती हैं। साक्षात्कार 7 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी सदर मंडी के कार्यालय में लिए जाएंगे।

यह जानकारी देते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी सदर मंडी कृष्ण लाल शर्मा ने आग्रह किया कि उम्मीदवार साधारण आवेदन पत्र के साथ समस्त प्रमाण पत्रों की सत्यापित छायाप्रतियां अवश्य लगाएं। उन्होंने कहा कि इस पद के लिए वही महिला उम्मीदवार पात्र हैं जो संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र के लाभान्वित सर्वे क्षेत्र में पहली जनवरी, 2021 को सामान्य रूप से रह रहे परिवार से संबंध रखती हों।

उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए । आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद की लिए उम्मीदवार दस जमा दो तथा सहायिका के लिए आठवीं पास होना अनिवार्य है। उम्मीदवार के परिवार की वार्षिक आय 35 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए तथा घर से कोई भी सदस्य सरकारी/अर्ध सरकारी नौकरी में न हो ।

इस बारे प्रमाणपत्र उपमण्डलाधिकारी या तहसीलदार द्वारा जारी किया होना आवश्यक है। स्टेट होम या बालिका आश्रम आश्रिता, अनाथ, तलाकशुदा, विधवा, विवाहिता महिला जिसका पति पिछले सात सालों से लापता हो, महिला जिसे उसके पति ने छोड़ दिया हो और वह अपने माता-पिता के साथ रह रही है को भी नियुक्ति में अधिमान दिया जाएगा।

दिव्यांग (40 प्रतिशत से अधिक), एससी, एसटी, ओबीसी से सम्बन्धित उम्मीदवारों को भी प्राथमिकता दी जाएगी।
दो लड़कियों वाले परिवार से संबंध रखने वाली अविवाहित लड़कियों, विवाहित महिलाओं (जिनके घर में कोई लड़का पैदा न हुआ हो) को निर्धारित दिशा निर्देशों के अनुसार अंक दिए जाएंगे, जिसके लिए प्रार्थी को सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थाई परिवार नियोजन का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।

उन्होंने बताया कि हिमाचली, आयु, शैक्षणिक योग्यता, आय, परिवार रजिस्टर की नकल, सर्वे मंे दर्ज होने बारे प्रमाण पत्रों के अलावा अन्य कोई प्रमाण पत्र यदि हो तो। इस सन्दर्भ में किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी रिवालसर के कार्यालय दूरभाष नम्बर 01905-225540 में सम्पर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...