आंगनबाड़ी सहायिका के पदों को आवेदन आमंत्रित

--Advertisement--

आंगनबाड़ी सहायिका के पदों को आवेदन आमंत्रित

मंडी, 25 अक्तूबर – अजय सूर्या

बाल विकास परियोजना अधिकारी, धर्मपुर कुंदन हाजरी ने बताया कि उपमंडल धर्मपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र थाना, कोठी-1, कौंसल, सरी, कोठुंआ-3, तनिहार, रोपड़ी-गरोडू तथा चौलगढ़  में आंगनबाड़ी सहायिका के पद भरे जाने हैं ।

उन्होंने कहा कि इच्छुक पात्र महिला उम्मीदवार साधारण आवेदन पत्र के साथ समस्त प्रमाण पत्रों की सत्यापित छाया-प्रतियों सहित 16 नवम्बर, 2023 तक बाल विकास परियोजना अधिकारी, धर्मपुर के कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं । चयन/स्क्रीनिंग हेतू सूचित किए जाने वाली तिथि को कार्यालय में व्यक्तिगत रूप में सभी वांछित दस्तावेजों सहित उपस्थित होना होगा ।

उन्होंने बताया कि जिस आंगनबाड़ी केंद्र हेतु आवेदन किया है, प्रार्थी का नाम उस आंगनबाड़ी केंद्र के परिवारों की सूची में शामिल हो । आयु 18 से 35 वर्ष होनी चाहिए। आंगनबाड़ी सहायिका के लिए शैक्षणिक योग्यता बारहवीं पास रखी गई है। उम्मीदवार की पारिवारिक वार्षिक आय 50000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।

अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी, धर्मपुर के कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...