रिवालसर – अजय सूर्या
बाल विकास परियोजना रिवालसर के अंतर्गत वृत रिवालसर के आंगनबाड़ी केंद्र धार में वृत स्तरीय सातवां राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया गयाl इसके अंतर्गत पोषण अभियान के खंड समन्वयक रक्षा भटिया ने पोषण अभियान के महत्वपूर्ण सतंभो एनीमिया, विकास निगरानी, पूरक पोषण, पोषण भी पढ़ाई भी के बारे में विस्तृत जानकारी दीl
पर्यवेक्षिका कुसुमलता द्वारा पौष्टिक फलों और सब्जियों दालों मोटे अनाज की महता को बतायाl स्वास्थ्य विभाग से आए हुए सामुदायिक स्वास्थ्य कर्मी ममता ने एनीमिया, नेत्र दान व महिला स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दीl इस कार्यक्रम में बीडीसी सदस्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका आशा कार्यकर्त्ता स्थनीय लोगो ने भाग लियाl

