अहमदाबाद में भीषण हादसा: लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान टेक ऑफ के दौरान क्रैश, हादसे में 242 लोगों के मारे जाने की आशंका

--Advertisement--

अहमदाबाद में भीषण हादसा: लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान टेक ऑफ के दौरान क्रैश, हादसे में 242 लोगों के मारे जाने की आशंका, प्लेन में सवार थे गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपानी।

हिमखबर डेस्क 

अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का एक ड्रीमलाइनर बोइंग 787-8 विमान गुरुवार को दोपहर 1:38 वा सरदार पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार उड़ान संख्या एआई 171 में 230 यात्री, दो पायलट और चालक दल के 10 अन्य सदस्य सवार थे, जिनके बचने की कोई उम्मीद नहीं है।

उधर, अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर जीएस. मलिक ने कहा कि दुर्घटना की भयावहता को देखते हुए किसी के बचने की संभावना बेहद कम है।

कुछ घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था, लेकिन उनकी हालत अत्यंत गंभीर है और उन्हें बचा पाना कठिन साबित हो रहा है। हालांकि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, लेकिन मलबे और आग की स्थिति को देखते हुए हालात बेहद चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं।

इन यात्रियों में 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश, सात पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक हैं। यात्रियों की सूची में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का नाम भी शामिल है।

यह विमान एयरलाइंस के बेड़े में 2016 में शामिल किया गया था। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इस दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

पायलट के पास 8200 घंटों की उड़ान का अनुभव

डीजीसीए के एक वक्तव्य में कहा गया है कि एयर इंडिया के विमान वीटी-एएनबी, ने अहमदाबाद से लंदन के गेटविक हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन तुरंत बाद ही यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

विमान की कमान कैप्टन सुमित सभरवाल के पास थी और उनके साथ फस्र्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे। कैप्टन सुमित सभरवाल 8200 घंटों के अनुभव वाले पायलट हैं। सह-पायलट के पास 1100 घंटों का उड़ान अनुभव था।

पायलट ने दिया था हाई एमर्जेंसी का सिग्रल

एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) के अनुसार, विमान ने रनवे संख्या 23 से अपराह्न एक बजकर 39 मिनट पर उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ ही क्षणों बाद इसने एटीसी को ‘मेडे’ यानी गंभीरतम आपातस्थिति का संकेत दिया, लेकिन उसके बाद एटीसी द्वारा की गई कॉल पर विमान से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

इसके तुरंत बाद विमान हवाई अड्डे के निकट रिहायशी इलाके में गिर गया और दुर्घटना स्थल से काले धुएं के गुबार निकलने लगे। हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने बताया कि दुर्घटना के बाद हवाई अड्डे से सभी उड़ानों के आवागमन को अस्थायी तौर पर रोक दिया गया है।

सवा 800 फुट ऊंचाई बाद नीचे आ गिरा

विमान के रनवे से उड़ान भरने के तुरंत बाद पायलट ने अहमदाबाद के हवाई यातायात नियंत्रण कक्ष को गंभीरतम आपातस्थिति की सूचना दी और उसके बाद उससे संपर्क कट गया।

विमान करीब सवा आठ सौ फुट की ऊंचाई पर जाने के बाद तेजी से नीचे आने लगा और हवाई अड्डे की परिधि के बाहर मेघानीनगर रिहायशी इलाके में एक अस्पताल के परिसर में गिरते ही उसमें आग लग गयी।

कुछ अपुष्ट रिपोर्टों में बताया गया है कि अस्पताल परिसर के होस्टल के भवन में मौजूद करीब 15 डॉक्टर भी घायल हुए हैं।

हेल्पलाइन नंबर जारी

दुर्घटना के सभी विवरणों के समन्वय के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय में एक परिचालन नियंत्रण कक्ष सक्रिय कर दिया गया है। इसका संपर्क नंबर 011-24610843 और 9650391859 है।

एयर इंडिया ने भी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए हॉटलाइन नंबर 18005691444 स्थापित किया है। नागर विमानन मंत्रालय ने एक्स पर लिखा कि हम सभी प्रभावितों को त्वरित प्रतिक्रिया और पूर्ण सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

स्पेशल ट्रेन चलेगी

एयर इंडिया के अध्यक्ष एन चंद्रशेखर ने कहा कि यात्रियों के परिजनों की मदद के लिए एयरलाइंस ने विशेष सूचना केंद्र स्थापित कर दिए हैं।

भारतीय रेलवे ने भी अहमदाबाद से मुंबई, दिल्ली और अन्य स्थानों के लिए विशेष ट्रेनें चलाने की तैयारी शुरू कर दी है और जल्द ही इन विशेष ट्रेनों की घोषणा की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...