असम, गुहाटी में भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हमला भाजपा की सोची समझी साजिश

--Advertisement--

शिमला, 22 जनवरी – नितिश पठानियां

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के उनके काफिले पर असम,गुहाटी में हुए कातिलाना हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि यह भाजपा की पूर्व निर्धारित सोची समझी साजिश के तहत इस यात्रा में व्यवधान डालने का असफल प्रयास है।

उन्होंने कहा है कि न तो राहुल गांधी ऐसे किसी षडयंत्र से घबराने वाले है और न ही कांग्रेस। पूरी कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के साथ खड़ी है और उनकी यह अन्याय के खिलाफ न्याय की यह यात्रा पूरी होगी।

प्रतिभा सिंह ने असम सरकार की आलोचना करते हुए कहा है कि वह इस यात्रा को केंद्र की भाजपा सरकार के इशारे पर रोकना चाहा रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में मिल रहे भारी जनसमर्थन से विरोधी दल भाजपा की नींद उड़ती जा रही है इसलिए उनकी इस यात्रा को असमाजिक तत्वों के द्वारा विध्न डालने की पूरी कोशिश की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...