अवैध संबंधों का राज खुलने के डर से प्यार में पागल मां ने जन्मदिन पर ले ली बेटे की जान

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट
मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के अकोदिया में एक मां ने प्यार में पागल होकर अपने ही कलेजे के टुकड़े का कत्ल कर दिया। पुलिस ने मर्डर की वारदात के महज 48 घंटे के अंदर हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी मां और वारदात में शामिल उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

3 मई को अकोदिया पुलिस को जाटपुरा में एक 12 साल के नाबालिग वरुण पिता कैलाश सूर्यवंशी का शव उसके घर में मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया और जांच में जुट गई।

बदनामी के डर से की हत्या
वरुण की मां ममता का उज्जैन में रहने वाले संजय उर्फ सुदर्शन बामनिया से अफेयर था। प्रेमी अक्सर वरुण की मां से मिलने के लिए आता था।
वारदात वाले दिन भी संजय वरुण के घर उसकी मां से मिलने के लिए पहुंचा था, लेकिन उसी दिन वरुण का जन्मदिन होने की वजह से वह घर आ पहुंचा और उसने अपनी मां को आपत्तिजनक हालत में प्रेमी के साथ लिया, ममता को लगा कि बेटे ने सब देख लिया है और वह सभी बातें अपने पिता को बता देगा।
परिवारिक जीवन खराब होने के साथ ही बदनामी भी होगी, इसलिए ममता ने प्रेमी संजय को बेटे को ठिकाने लगाने की बात कही, जिसके बाद मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बेटे का तकिये से मुंह दबाया और उसे मौत की नींद सुला दिया।

पड़ोसियों ने खोला राज
पुलिस ने महिला के पड़ोस में रहने वाले लोगों से बातचीत की तो उन्होंने पुलिस को बताया कि उज्जैन का रहने वाला संजय अक्सर महिला के घर आया करता है, वारदात वाले दिन भी संजय वरुण के घर आया था, जिसके बाद पुलिस ने सीधे उज्जैन से संजय को हिरासत में लिया और उससे सख्ती से पूछताछ की, संजय ने पुलिस पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया।

जल्दी घर आने की वजह से चली गई जान

मृतक वरुण और उसकी बहन अंजली अपने पिता के काम में मदद कराते हैं। वरुण के पिता कैलाश सूर्यवंशी फल बेचने का धंधा करते हैं। दोनों ही बच्चे सुबह से शाम तक हर दिन पिता के साथ रहते हैं लेकिन घटना वाले दिन वरुण का जन्मदिन होने की वजह से वह घर में तैयारी करने के लिए ठेले से दोपहर 2:30 बजे घर आ गया, जहां उसने मां को किसी दूसरे आदमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया।

हत्या के बाद खेत भाग गई मां
वरुण की हत्या करने के बाद आरोपी मां ममता वारदात को छुपाने के लिए अपने प्रेमी को भगाकर खुद खेत चली गई, शाम को जब वरुण की बहन अंजली घर पहुंची तो उसने घर के दरवाजों को खुला और भाई को बेसुध लेटे देखा।

जन्मदिन को लेकर उत्साहित था वरुण

अपने जन्मदिन को लेकर मृतक वरुण काफी उत्साहित था, शाम को वह अपने पिता के आने के बाद घर में केक काटकर  जन्मदिन मनाने वाला था, अपने जन्मदिन की तैयारी करने के लिए ही वह 3 मई को पिता के काम में हाथ बंटाना छोड़कर घर आया था लेकिन मां ने अपनी करततू छुपाने के लिए मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...