अवैध खनन माफिया पर कसा शिकंजा, पुलिस व खनन विभाग लगातार हरकत में

--Advertisement--

Image

हिमाचल,फतेहपुर – गुरमुख सिंह 

पुलिस थाना फतेहपुर के अंतर्गत चौकी रे के अंतर्गत आते रे क्षेत्र में पिछले लंबे समय से पंजाब का खनन माफिया पूरी तरह से सक्रिय रहा है लेकिन जब से चौकी प्रभारी भजन जरियाल ने चार्ज सम्भाला है तो लगातार पुलिस खनन माफिया को मुंह की खानी पड़ रही है।

जो दिन और रात एक करके हिमाचल की बहुमूल्य संपदा को लूटने का प्रयास लगातार कर रहा है। उसमें कमी आई है। कुछ समय पहले

आए दिन यह पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर अक्सर माफिया कामयाब रहता था। कई बार तो दिन के उजाले में भी यह खनन माफिया बेधड़क होकर व्यास नदी के तट के आसपास जाकर अवैध खनन को अंजाम देते थे।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुछ स्टोन क्रेशर मालिकों ने इस क्षेत्र में कुछ खनन माफिया को खनन करने का ठेका दे रखा है। जिसके चलते यह स्टोन क्रेशर मालिक हिमाचल की सरकारी भूमि को नोचते रहते हैं और भारी मात्रा में कच्चा माल हिमाचल की सीमा से उठाकर पंजाब के स्टोन क्रशर मालिकों को सप्लाई करते हैं।

जिसकी एवज में पर टिपर 500 से ₹700 तक इन खनन माफियाओं को दिया जाता है जिसके चलते यह मोटी कमाई कर रहे हैं और इनके द्वारा एक ताकतवर नेटवर्क पूरे एरिया में रहता था।

जो पुलिस चौकी रे के आसपास जगीर बडुखर व रियाली , टटवाली के उन रास्तों पर नजरें गड़ाए रहता है। जिन रास्तों से पुलिस या अन्य विभाग उस रास्ते से गुजर कर खनन माफिया पर शिकंजा कशने को तैयार रहते हैं ।

यही कारण है कि इनका नेटवर्क पुलिस या अन्य एजेंसियों के नेटवर्क से बेहतर साबित होता रहा है और उनके पहुंचने से पहले ही यह अपनी बहुमूल्य मशीनरी को अपने पंजाब स्थित स्टोन क्रेशर पर ले जाने में सफल रहते हैं। या यूं कहें की पुलिस की आंखों में धूल झोंकने में कामयाब रहता है ।

बीती रात पुलिस चौकी रे प्रभारी भजन जरियाल की अगुवाई में खनन विभाग के साथ संयुक्त अभियान को अंजाम देते हुए चार टिप्पर रात 12:00 बजे के करीब दबोचे गए और रात होने के चलते कुछ टिप्पर मौका से फरार होने में कामयाब रहे।

एएसपी सृष्टि पांडे ने बताया कि बीती रात पुलिस थाना फतेहपुर के अंतर्गत रे चौकी व खनन विभाग के गार्ड द्वारा रात को चार टिप्पर मौके पर पकड़े गए जिनसे ₹100000 जुर्माना वसूला गया है। यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...