नूरपुर – स्वर्ण राणा
पुलिस जिला नुरपूर की ओर से अवैध खनन के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत बुधवार को पुलिस थाना नूरपुर के अंतर्गत खन्नी में अवैध खनन माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन जेसीबी और पांच टिपरों का अवैध खनन अधिनियम के अधीन चालान किया।
अवैध खनन में शामिल जेसीबी संचालकों से 2.5 लाख रुपये और टिपरों के संचालकों से 75 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया है। जिला पुलिस नुरपूर की और से साल 2024 में अवैध खनन माफिया के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए अभी तक अवैध खनन माफिया के खिलाफ चार अभियोग दर्ज किए गए हैं। इन अभियोगों के तहत 11 वाहन पुलिस की ओर से जब्त किए जा चुके हैं।
इसके अलावा साल 2024 में अभी तक अवैध खनन अधिनियम के अधीन 217 चालान किए गए है। अवैध खनन में शामिल 15 वाहनों को जब्त किया गया जा चुका है और आरोपियों से कुल 25,70,600 रुपये जुर्माना वसूल किया गया है। इस संदर्भ में एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने कहा कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

