अवंतीपोरा मुठभेड़ में वीरगति को प्राप्त हुआ हिमाचल का 28 वर्षीय लाल, दो आतंकी ढेर

--Advertisement--

Image

शिमला, 28 फरवरी – नितिश पठानियां

कश्मीर घाटी के पुलवामा में आतंकी मुठभेड़ के दौरान हिमाचल प्रदेश का 28 वर्षीय बेटा वीरगति को प्राप्त हुआ है। मां भारती की रक्षा में मुठभेड़ के दौरान लाल पवन कुमार ने बहादुर की परिचय दिया। मुठभेड़ में शहादत प्राप्त कर ली।

रामपुर उपमंडल में 28 वर्षीय बेटे की शहादत की खबर मिलते ही समूचे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि शहीद का पार्थिव शरीर बुधवार को श्रीनगर से शिमला तक हवाई मार्ग से लाया जाएगा।

फिलहाल प्रशासन को ये जानकारी है कि शहीद के घर पर माता-पिता हैं। बुधवार को शहीद पवन कुमार का सराहन तहसील के किन्नू पंचायत के पीथ्वी गांव में अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

बता  दें कि पुलवामाा के अवंतीपोरा में सुरक्षा बलों व आतंकियों के बीच सोमवार रात मुठभेड़ शुरू हुई थी। मंगलवार सुबह तक भी ये मुठभेड़ जारी रहने की खबर थी। जानकारी ये भी है कि सुरक्षा बलों द्वारा ढेर किया गया एक आतंकवादी कश्मीरी पंडित संजय शर्मा की हत्या में भी शामिल था।

मुठभेड़ में सेना के दो जवान घायल हुए थे। इलाज के दौरान पवन कुमार ने दम तोड़ दिया। ऐसी जानकारी भी है कि आतंकियों से लड़ते वक्त पवन कुमार को गोली लगी थी। रामपुर के एसडीएम सुरेंद्र मोहन ने कहा कि बुधवार को हवाई मार्ग से शिमला तक शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचेगा। राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार किया जाएगा।

कश्मीरी पंडित संजय शर्मा की हत्या के बाद पुलिस व सेना के टारगेट पर हत्यारे थे। इलाके की घेराबंदी की गई थी। बैंक कर्मी संजय शर्मा की हत्या उस समय की गई थी, जब वो पुलवामा जिला के स्थानीय बाजार में मौजूद थे।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...