अरूणाचल के सीएम का उपमुख्य सचेतक पठानियां ने किया भव्य स्वागत

--Advertisement--

हिमाचल की कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से दी जानकारियां

धर्मशाला, 06 सितंबर – हिमखबर डेस्क

मुख्यमंत्री अरूणाचल प्रदेश पेमा पांडू का मैकलोडगंज पहुंचने पर राज्य सरकार की तरफ से उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने स्वागत किया। प्रवास पर उनके साथ सांसद अरूणाचल प्रदेश तपिर गायो, शिक्षा मंत्री पीडी सोना, विधायक झिकनु विस क्षेत्र नामचुन भी मौजूद रहे।

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने अरूणाचल के मुख्यमंत्री को हिमाचल सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि  हिमाचल सरकार ने निराश्रित बच्चों की उचित देखभाल, शिक्षा तथा बेहतर कैरियर निर्माण के लिए सुखाश्रय योजना आरंभ की गई है तथा अनाथ, निराश्रित बच्चों की देखभाल के लिए कानून के तहत योजना आरंभ करने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य बना है।

उन्होंने कहा कि निराश्रित बच्चों को लघु तथा सुक्ष्म उद्योग स्थापना के लिए दो लाख तक के अनुदान का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए पंद्रह सौ रूपये की सम्मान निधि योजना आरंभ की गई है, हिमाचल में बेटियों को पैतृक संपत्ति में बेटों के समान अधिकार दिलवाया गया है।

मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम का ऐतिहासिक निर्णय सरकार द्वारा लिया गया है। इसके साथ ही युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध करवाने के लिए राज्य सरकार की ओर से राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट अप योजना आरंभ की गई है।

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल के 31 मार्च, 2026 तक हरित उर्जा राज्य बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है तथा इसी दिशा में राज्य में ग्रीन कॉरिडोर घोषित किए गए हैं और सौर उर्जा परियोजनाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि विश्व बैंक तथा नीति आयोग ने भी आपदा प्रबंधन को लेकर हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खु की कार्य कुशलता की सराहना की गई है। उन्होंने कहा कि अरूणाचल के मुख्यमंत्री को हिमाचल में पर्यटन विकास के लिए चल रही विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी भी दी गई।

इस अवसर पर उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि अरूणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री को शिमला आने का निमंत्रण भी दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...