अरसे बाद खुले स्कूल, शिक्षकों ने कार धोने में लगा दिए विद्यार्थी

--Advertisement--

Image

ठंड के मौसम में छात्र ठंडे पानी से कार धो रहा है। कक्षा में होने की बजाय छात्र बाल्टी और कप से कार पर पानी फेंक रहा है। कक्षाओं की बजाय छात्रों का निजी कार्यों के लिए प्रयोग करने पर लोगों ने आपत्ति जताई है।

ब्यूरो- रिपोर्ट

राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में छात्रों से कार धुलवाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया में भी इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। डेढ़ साल बाद हाल ही में तीसरी कक्षा के बाद वाले बच्चों के लिए स्कूल खुले हैं। स्कूलों में बच्चों से निजी कार्य करवाने का मामला सामने आया है। हालांकि, यह कार किसकी है, यह जांच का विषय है। कार स्कूल कैंपस के अंदर पार्क है तो जाहिर है कि यह स्टाफ सदस्य की ही है।

ठंड के मौसम में छात्र ठंडे पानी से कार धो रहा है। कक्षा में होने की बजाय छात्र बाल्टी और कप से कार पर पानी फेंक रहा है। कक्षाओं की बजाय छात्रों का निजी कार्यों के लिए प्रयोग करने पर लोगों ने आपत्ति जताई है। पूर्व में भी कई स्कूलों में बच्चों से कार्य करवाने के मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, स्कूल प्रधानाचार्य छुट्टी पर हैं और कार्यकारी प्रधानाचार्य ने इस मामले की जानकारी से अनभिज्ञता जताई है।

प्रधानाचार्य नीना ठाकुर ने कहा कि वह छुट्टी पर चल रही हैं। इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। कार्यकारी प्रधानाचार्य से भी पता किया तो उन्हें भी इस बारे जानकारी नहीं है। कार्यकारी प्रधानाचार्य बलराज जसवाल ने कहा कि यह मामला उनके ध्यान में नही है। यह कार किसकी है, यह पता किया जाएगा।

इसके बाद ही मामले का पूरा पता चल पाएगा। इस बारे में छानबीन की जाएगी। इस संबंध में उपनिदेशक उच्चतर शिक्षा दिलबरजीत चंद्र ने कहा कि यह मामला उनके ध्यान में नहीं आया है। अगर ऐसा है तो इस बारे जानकारी लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी। हो सकता है ऑटोमोबाइल विषय के छात्र कार वाशिंग में लगे हों। इस मामले की जांच की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...