अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए रवाना हो गए भगवान रघुनाथ के छड़ीबरदार महेश्वर सिंह

--Advertisement--

सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने नम आंखों से प्रभु श्री राम के जयकारों से किया विभिन्न सामग्री रवाना, 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में विशेष रूप से होंगे सम्मलित।

कुल्लू – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले का भगवान राम से 400 साल पुराना नाता है। यहां पर भगवान रघुनाथ जी का मंदिर मौजूद है। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रघुनाथ की नगरी कुल्लू में उत्साह है। यहां पर भगवान रघुनाथ मंदिर के मुख्य छड़ीबदार महेश्वर सिंह भगवान रघुनाथ की चरण पादुका, चौकी, चौउंर लेकर रवाना अयोध्या के लिए रवाना हुए।

गुरुवार को भगवान मंदिर सुल्तानपुर से लेकर सरवरी तक शोभा यात्रा निकाली गई और बड़ी संख्या में लोगों ने जय श्री राम के नारों लगाए। लोगों ने चरण पादुका पर पुष्पाजलि की। भगवान रघुनाथ के मंदिर में भी विधिवत पूजा अर्चना की गई।

जाते जाते क्या बोले महेश्वर सिंह

महेश्वर सिंह ने कहा कि यह खुशी की बात है। भगवान रघुनाथ का अयोध्या से 400 साल पुराना रिश्ता है। अयोध्या के राजस्व रिकॉर्ड में भगवान राम और भगवान त्रेता नाथ ठाकुर के मंदिर का रिकॉर्ड है। 1660 ईसवीं में भगवान रघुनाथ कुल्लू आए थे। 300 साल पूरे होने पर कुल्लू में अश्वमेघ यज्ञ का आयोजन किया गया है। महेश्वर सिंह ने कहा कि कुल्लू में 3 लोगों को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण आया है।

क्या है कुल्लू से कनेक्शन

गौरतलब है कि महेश्वर सिंह भगवान रघुनाथ के मुख्य सेवक हैं और उनके साथ रघुनाथ के पुजारी सहित तीन लोग अयोध्या गए हैं। रामलला की जन्मभूमि अयोध्या से देवभूमि कुल्लू का 374 साल पुराना रिश्ता है। साल 1650 को रघुनाथ जी की मूर्ति को अयोध्या से कुल्लू लाया गया था। दस साल बाद 1660 को जो कुल्लू पहुंची और यहां पर भगवान रघुनाथ की अध्यक्षता में देवी-देवताओं का बड़ा यज्ञ हुआ। इसी यज्ञ को कुल्लू दशहरा के रूप में मनाया जाता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...