अमनी की अमृत भारद्वाज ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान, गरली में हुआ था बाल मेले का आयोजन, विद्यालय प्रधानाचार्य विजय कुमार कहा ‘यह हमारे विद्यालय के लिए गर्व का क्षण है’
ज्वाली – शिबू ठाकुर
शिक्षा खंड कोटला के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अमनी की सातवीं कक्षा की छात्रा अमृत भारद्वाज ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम का परिचय देते हुए जिला स्तरीय बाल मेले में एकल गायन सामग्री प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
इस प्रतियोगिता का आयोजन 27 और 28 जनवरी 2025 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गरली में हुआ, जिसमें कांगड़ा जिला के 23 खंड के विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।
कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद अमृत भारद्वाज ने अपनी मेहनत, लग्न और कौशल से सभी को प्रभावित करके प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय कुमार ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि, “यह हमारे विद्यालय के लिए गर्व का क्षण है’।
अमृत भारद्वाज की सफलता की मेहनत प्रवक्ता सगीत दिलबाग धीमान के मार्गदर्शन का परिणाम है। हम भविष्य में भी इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद रखते हैं।”
इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य व अध्यापक वर्ग द्वारा अमृत भारद्वाज और अन्य भाग लेने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया वहीं समस्त अमनी विधालय परिवार ने अमृत भारद्वाज को शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

