अब सफर होगा सुहाना: नागनी-भड़वार में कंपनी ने शुरू किया कोलतार काम 31 मार्च तक छह किलोमीटर सडक़ होगी पक्की

--Advertisement--

नूरपुर – स्वर्ण राणा 

उपमंडल नूरपुर के तहत बन रहे फोरलेन सडक़ मार्ग पर नागनी-भड़वार क्षेत्र में निर्माण कंपनी ने कोलतार डालना शुरू कर दी है, जिससे आने वाले समय में यहां सडक़ सुविधा बेहतर हो जाएगी और 31 मार्च तक छह किलोमीटर सडक़ मार्ग पक्का होगा।

इस समय फोरलेन निर्माण कंपनी ने इस सडक़ मार्ग को जल्द पूरा करने के लिए कमर कसी हुई है, जिसके तहत यह कवायद शुरू की है।

इस बारे उपमंडल नूरपुर के तहत फोरलेन सडक़ का निर्माण कार्य कर रही आईआरबी कंपनी के सीजीएम हरप्रीत सिंह ने बताया कि इस निर्माणाधीन फोरलेन सडक़ मार्ग पर पिछले वर्ष लगभग पांच किलोमीटर कोलतार डाल दी गई थी।

जबकि इस बार 31 मार्च तक छह किलोमीटर और कोलतार डाल दी जाएगी, जिससे यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को अच्छी सडक़ सुविधा मिलेगी।

इस बार नागनी-भड़वार क्षेत्र में लगभग तीन किलोमीटर कोलतार बिछाई जाएगी और कंडवाल क्षेत्र में भी तीन किलोमीटर तक कोलतार डाली जाएगी।

इन दिनों उपमंडल नूरपुर के तहत पड़ते क्षेत्र में फोरलेन सडक़ निर्माण कार्यों ने रफ्तार पकड़ी हुई है। हालांकि निर्माण कार्यों से लोगों को दिक्कतें भी पेश आ रही हैं, जिन्हें निर्माण कंपनी दूर करने का भरसक प्रयास कर रही है और सडक़ निर्माण कार्यों को तेजी से जारी रखे हुए हैं। अब मार्च माह में छह किलोमीटर तक फोरलेन सडक़ का निर्माण होने से लोगों को बेहतर सडक़ सुविधा मिलेगी।

सीजीएम हरप्रीत के बोल

आईआरबी कंपनी के सीजीएम हरप्रीत सिंह ने बताया कि फोरलेन सडक़ का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है और 31 मार्च तक छह किलोमीटर तक कोलतार डाल दी जाएगी।

प्रशासन काम में लाएं तेजी

एसडीएम नूरपुर गुरसिमर सिंह ने बताया कि प्रशासन फोरलेन सडक़ निर्माण कार्यों पर नजर बनाए हुए है और संबंधित निर्माण कंपनी को निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...