अब मोबाइल एप से ही अनब्लॉक हो जाएगा ब्लॉक राशन कार्ड

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

ई-केवाईसी न करवाने वाले राशन उपभोक्ताओं के राशन कार्ड खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा ब्लॉक किए जा रहे हैैं, लेकिन अब उपभोक्ताओं को ब्लॉक हुए राशन कार्ड को अनब्लॉक करवाने के लिए विभाग के चक्कर नहीं काटने होंगे। विभाग द्वारा तैयार की गई मोबाइल एप से यह राशन कार्ड अनब्लॉक भी हो जाएंगे।

इससे सबसे अधिक लाभ उन उपभोक्ताओं को भी होगा, जिनके परिवार के सदस्य प्रदेश के बाहर रह रहे हैं और हिमाचल नहीं आ पा रहे हैं। ये उपभोक्ता इस एप से ई-केवाईसी करवाने के साथ राशन कार्ड अनब्लॉक कर सकते हैं। राशन कार्ड अनब्लॉक कर उपभोक्ता पहले की तरह डिपुओं में फिर से सस्ते राशन की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

इस एप से घर बैठे होगी ई-केवाईसी

हिमाचल या फिर बाहर रह रहे जिन उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी नहीं हुई है तो ऐसे लोग अपने मोबाइल फोन पर गूगल प्ले स्टोर पर जाकर ई-केवाईसी पीडीएस एचपी फेस एप डाऊन लोड कर सकते हैं, जिसके बाद इस एप के माध्यम से विदेशों और अन्य राज्यों में लोग घर बैठे भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं।

इसके अतिरिक्त उपभोक्ता लोकमित्र केंद्र या फिर नजदीकी उचित मूल्य की दुकान पर जाकर भी ई-पॉश मशीन के माध्यम से भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं, जिसके बाद ब्लॉक हुआ राशन कार्ड अनब्लॉक हो जाएगा और उपभोक्ता डिपुओं में जाकर इस महीने का अपना राशन का कोटा ले सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...