अब कुल्लू में गोलीकांड, कैफ़े में चली गोली, व्यक्ति घायल

--Advertisement--

Image

कुल्लू, 09 जनवरी – आदित्य

पर्यटन नगरी के जगतसुख में एक कैफ़े में गोलीकांड का मामला सामने आया है। गोलीकांड में एक व्यक्ति जख्मी हो गया है। बताया जा रहा है कि रिवाल्वर से चली गोली व्यक्ति की टांग पर लगी है।

मिली जानकारी के मुताबिक कैफ़े के मालिक प्रियाल आचार्य ने शिकायत में बताया कि एक कस्टमर कैफ़े में आया और बार-बार रिवाल्वर दिखा रहा है। जिस पर वह कैफे में गया तो वहां देखा कि कस्टमर टेबल पर बैठा था।

शिकायतकर्ता ने कहा कि जब व्यक्ति से पूछताछ करने की कोशिश की गई तो व्यक्ति ने जेब से रिवाल्वर निकालकर शीशे व खिड़कियों में निशाना साधा।

आरोपी ने अचानक ही रिवाल्वर से उसके ऊपर गोली चला दी। गोली प्रियल की बाई टांग पर लगी। आरोपी की पहचान वीरेंद्र शर्मा निवासी जगतसुख के रूप में हुई है।

SSP कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि उन्होंने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी मौके से फरार हो गया था, लेकिन मनाली पुलिस की टीम ने आरोपी को जगतसुख गांव के आस-पास घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी के कब्जे से रिवाल्वर व 6 जिंदा कारतूस बरामद हुई है जिसे कब्जे में लिया गया है। आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...