
मंडी – अंशुल दीक्षित
वर्तमान की भाग दौड़ भरे जीवन में व्यक्ति सुकून की जिंदगी नहीं जी पाता, ऐसे में काम और ज्यादा प्राप्त हासिल करने की चिंता के बीच में खुद को समय न दे पाना, हैल्दी डाइट न कर पाना आदि ऐसे कई जोखिम कारण हैं जो मस्तिष्क पर असर डालते हैं और मस्तिष्क से संबंधित बीमारियों के जनक बनते हैं।
उन्हीं बीमारियों में से एक प्रमुख बीमारी है स्ट्रोक यानि मस्तिष्क का दौरा। स्ट्रोक में से भी सबसे काॅमन स्ट्रोक है इस्केमिक हार्ट स्ट्रोक। अब इस्केमिक हार्ट स्ट्रोक का पता आसानी से लगाकर उसका उपचार शीघ्र संभव होगा।
स्ट्रोक (मस्तिष्काघात) का शीघ्र पता लगाने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी ने पोर्टेबल और सस्ता नियर इंफ्रारेड स्पेक्ट्रोस्कोपी डायोड (एनआईआरएस एलईडी) डिवाइस तैयार किया है।
स्ट्रोक की कारण दिमाग में सही से खून नहीं पहुंचना है। जिसका पता लगाने के इस डिवाइस को आईआईटी मंडी के शोधकर्ताओं ने स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) चंडीगढ़ का सहयोग लिया गया है।
एनआईआरएस. एलईडी डिवाइस से हदय रोग पता लगानके साथ-साथ शीघ्र उपचार करने में मदद मिलेगी। इस डिवाइस से ग्रामीणों और दूरदराज क्षेत्रों में रोगियों को इसका ज्यादा लाभ होगा। साधनों की कमी और दूरदराज के पिछड़े क्षेत्रों में समय से निदान मिलेगा।
कैसे आता है इस्केमिक स्ट्रोक
जब मस्तिष्क के किसी भाग में खून का प्रवाह ठीक से नहीं हो पाता और खून का प्रवाह बाधित होता है तभी मस्तिष्क के दौरा पड़ता है। स्ट्रोक से जान जाना प्रमुख कारणों में से एक है। कई तरह के स्ट्रोक होते हैं, जिनमें सबसे आम इस्केमिक स्ट्रोक है।
इस्केमिक स्ट्रोक तब होता है जब ऑक्सीजन युक्त खून को मस्तिष्क तक ले जाने वाली धमनियों में ब्लाकेज हो जाता है। धमनियों में खून का थक्का बन जाता है। जिससे मस्तिष्क तक खून का प्रवाह नहीं होता और इस्केमिक स्ट्रोक होता है। यह थक्का इसलिए बनता है क्योंकि रक्त वाहिकाओं में फैट जम जाता है।
इन्होंने तैयार की डिवाइस
आईआईटी मंडी के स्कूल आफ कम्प्यूटिंग एंड इलैक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एसोसिएट प्रोफैसर डाॅ. शुभजीत राय चौधरी और उनके विद्यार्थी दालचंद अहिरवार के साथ पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट फार मैडीकल एजुकेशन एंड रिसर्च चंडीगढ़ के डाॅ. धीरज खुराना ने यह डिवाइस तैयार की है।
व्यवस्था और इलाज इस पर निर्भर करता उपचार
इस्केमिक स्ट्रोक के उपचार की कारगर व्यवस्था और इलाज इस पर निर्भर करता है कि समस्या का शीघ्र पता लगाकर इसका उपचार शुरू किया जाए। वर्तमान में मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग (एमआरआई) और कंप्यूटर टोमोग्राफी (सीटी) को इस्केमिक स्ट्रोक का पता लगाने का सबसे स्टीक परीक्षण (गोल्ड स्टैंडर्ड) माना जाता है।
ये निदान भरोसंद तो हैं लेकिन इनका इंफ्रास्ट्रक्चर और लागत काफी ज्यादा होने के कारण भारत की बड़ी आबादी की पहुंच से परे है। बता दें कि देश में प्रत्येक 10 लाख लोगों पर केवल एक एमआरआई सैंटर है।
