अप्रैल में होंगी बीसीए-बीबीए की परीक्षाएं, हाजिरी कम हुई तो विद्यार्थियों को जारी नहीं होंगे रोल नंबर

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के बीसीए व बीबीए कोर्सिज की परीक्षाएं अप्रैल माह में शुरू होंगी। इससे पहले इन कोर्सिज की कक्षाएं मार्च माह के अंतिम सप्ताह तक चलेंगी। उसके बाद विद्यार्थियों को परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए समय मिलेगा।

परीक्षाओं में बैठने के लिए बीसीए व बीबीए के विद्यार्थियों को 75 प्रतिशत हाजिरी लगाना अनिवार्य है। हाजिरी पूरी न होने पर संबंधित विद्यार्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी। इसके दृष्टिगत शिमला के एवालॉज स्थित यूनिवर्सिटी काॅलेज ऑफ बिजनैस स्टडीज (यूसीबीएस) के निदेशक डाॅ. दिनेश कुमार ने सभी विद्यार्थियों को तय नियमों के तहत 75 प्रतिशत हाजिरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

18 फरवरी से शुरू होंगी कक्षाएं

शीतकालीन अवकाश के बाद आगामी 18 फरवरी से यूसीबीएस सहित एचपीयू के विभिन्न शैक्षणिक विभागों व संंस्थानों में कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। ऐसे में जिन विद्यार्थियों की हाजिरी कम है उन्हें नियमित कक्षाएं लगाते हुए अपनी हाजिरी नियमों के तहत पूरी करनी होगी।

यूसीबीएस ने आगामी शैक्षणिक सत्र के दृष्टिगत बीबीए व बीसीए कोर्सिज की कक्षाओं का टाइम टेबल भी जारी कर दिया है। डाॅ. दिनेश कुमार ने कहा कि जिन विद्यार्थियों की 75 प्रतिशत हाजिरी नहीं होगी, उनके रोल नंबर जारी नहीं होंगे, ऐसे में विद्यार्थी समय पर कक्षाएं लगाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...