अनुसूचित जाति व जनजाति सरकारी कर्मचारी कल्याण संघ का जिला स्तरीय अधिवेशन सम्पन

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति व जनजाति सरकारी कर्मचारी कल्याण संघ का जिला स्तरीय अधिवेशन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरठीं में संपन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शांति स्वरूप ने की तथा प्रदेश संगठन सचिव दिनेश सहगल मुख्य रूप से प्रभारी के रूप में उपस्थित रहे।

इसके अलावा प्रदेश वित्त सचिव श्री दिलाराम सहगल, डॉक्टर शिवराम, तुलसीराम, देशराज, जयचंद हीर, विचित्र सिंह, प्यारेलाल, जितेंद्र सिंह, रविंद्र कुमार, लेख राम आदि लगभग 100 प्रतिनिधि शामिल रहे। जिसमें जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन सर्वसम्मति से किया गया, जिसमें शांति स्वरूप को दूसरी बार फिर से जिला अध्यक्ष की कमान सौंप गई।

डॉक्टर शिवराम को महासचिव, महेंद्र सिंह को कोषाअध्यक्ष, प्यारेलाल को उपाध्यक्ष, तरसेम को प्रेस सचिव, मुख्य अध्यापक जयचंद हीर को मुख्य संरक्षक, रविंद्र कुमार को सचिव की जिम्मेदारी सौंप गई। शेष कार्यकारिणी के गठन की जिम्मेदारी जिला प्रधान और महासचिव को दी गई।

इसी अधिवेशन में खंड घुमारवीं की कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। जिसमें खंड प्रधान घुमारवीं से जितेंद्र सिंह टीजीटी आर्ट्स, महासचिव अनिल कुमार टीजीटी विज्ञान, खंड झंडुता कार्यकारिणी में खंड प्रधान प्यारेलाल, सलवाड़ से, महासचिव भाग सिंह शास्त्री गुजरेड़ा एवं कोषाध्यक्ष कुलदीप सिंह एच टी बजौरा को चुना गया।

जिला अध्यक्ष श्री शांति स्वरूप ने बताया कि बहुत जल्द शेष तीन खंडों सदर, स्वारघाट व श्री नैना देवी की कार्यकारिणियों का गठन भी जिला बिलासपुर सदर में बैठक करके तय कर दी जाएगा। नवगठित कार्यकारियों ने निर्णय लिया कि वह सरकारी अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति व जनजाति सरकारी कर्मचारी कल्याण संघ के प्रदेशाध्यक्ष श्री ज्ञानचंद भाटिया से बैठकर सरकार के समक्ष मांग पत्र रखेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...