अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी पिकअप, एक की मौत

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट 

सुंदरनगर उपमंड़ल की निहरी तहसील के घडोई पंचायत के भाखा गांव में एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटने से जीप में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

वही पर सड़क दुर्घटना को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर रविवार को शव का सिविल हॉस्पिटल सुंदरनगर में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि निहरी के भाखा में एक पिकअप जीप सड़क पर लुढ़कने से जीप सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

पुलिस से शव का पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत परिजनों के सपुर्द कर दिया जाएगा। मामले में जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...