अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, 27 लोग घायल

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

चिंतपूर्णी में शीश निभाने के बाद मध्य प्रदेश जा रही श्रदालुओं की बस मुबारिकपुर के नजदीक एक तीखे मोड़ पर पलट गई, जिससे करीब 27 श्रद्धाल घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार श्रद्धालुओं की बस गुरुवार को मध्य प्रदेश से चिंतपूर्णी माता पहुंची थी, शुक्रवार को सभी श्रद्धालू माता के दर्शनों के बाद जब घर जा रहे थे तो मुबारिकपुर के नज़दीक एक तीखे मोड़ पर बस अनियंत्रित हो कर पलट गई।

गनीमत यह रही की बस पलटने के बाद सडक़ के किनारे पर ही रुक गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद सभी घायलों को एंबुलेंस द्वारा सिविल हॉस्पिटल अंब में दाखि़ल करवा दिया गया है।

दुर्घटना में बस चालक को भी चोटे आई हैं। नौ श्रद्धालुओं को ज्यादा चोटें आने से उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा गया है, जबकि 17 के करीब अन्य श्रद्धालुओं का सिविल हॉस्पिटल अंब में उपचार किया जा रहा है।

सूचना लगते ही सभी प्रशासनिक अधिकारी एसडीएम अंब, डीएसपी तहसीलदार, एसएचओ,मौके पर पहुंच गए। एसएचओ आशीष पठानिया ने बताया की श्रद्धालुओं की बस पलटने से करीब दो दर्जन श्रदालु घायल हो गए हैं। एएसपी ऊना प्रवीण धीमान ने हादसे की पुष्टि की है।

घायल श्रद्धालुओं के नाम

घायल श्रद्धालुओं के नाम रुकमणी, पुष्राज पोरमा, गोपाली भाई, सोहन भाई, शम्भू लाल, उदय राम, राम नारायण, निर्मला, कमला भाई, किरण,शारदा, लिरि भाई, सविता, नर्सिंग, काला चौहान, परमानंद, नीनू राम, नव सिंह, प्रेम भाई सांभर लाल व गंगा हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...