अनियंत्रित होकर एनएच से 10 फीट नीचे लुढ़की कार, पांच घायल

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश

उपमंडल नादौन की ग्राम पंचायत नौहंगी के तहत आने वाले गांव सलोआ में एक कार एनएच से अनियंत्रित होकर 10 फीट नीचे लुढ़क गई। हादसे में कार चालक समेत पांच लोगों को चोटें आई हैं। सभी अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। मंडी निवासी यह परिवार लुधियाना जा रहा था। रंगस के सलोआ गांव के पास चालक व्यास देव ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इससे कार सड़क से नीचे लुढ़क गई।

हादसे में चालक समेत मंडी निवासी सुखराम, देवकु देवी, मनसा देवी तथा फूलां देवी को चोटें आई हैं। सभी घायलों को डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर लाया गया। जहां सभी उपचाराधीन हैं।

पुलिस थाना नादौन के प्रभारी योगराज चंदेल ने बताया कि टीम ने मौके पर छानबीन की है। पुलिस के पहुंचने तक घायलों को उपचार के लिए अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया था।

मौके पर कार का क्षतिग्रस्त होना पाया गया। पुलिस हादसे की छानबीन कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...