अनियंत्रित टैक्सी ने बाइक को मारी टक्कर, चाचा-भतीजी घायल

--Advertisement--

Image

मंडी, 13 जुलाई – नरेश कुमार

बैजनाथ-लडभडोल सड़क पर बुधवार को अनियंत्रित टैक्सी ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार चाचा-भतीजी बुरी तरह से घायल हो गए।

घटना बुधवार दोपहर करीब 2 बजे की है। दोनों घायलों को सिविल अस्पताल लडभड़ोल में प्राथमिक उपचार के बाद पालमपुर रैफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार टैक्सी चालक लडभडोल से बैजनाथ की तरफ आ रहा था। वहीं बाइक सवार चाचा-भतीजी लडभडोल की ओर आ रहे थे।

इस दौरान सियूण गांव में पुल के समीप टैक्सी चालक अपना नियंत्रण खो बैठा, और बाइक से जा टकराया। जिसमें बाइक पर सवार चाचा-भतीजी घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी लडभड़ोल प्रभारी मुंशीराम अपने पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे।

घायलों की पहचान सुनील (38) सकलानी पुत्र अर्जुन सिंह और उनकी भतीजी वंशिका (18) पुत्री रवि कुमार निवासी भरडोण के रूप में हुई है। दोनों घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लडभड़ोल लाया गया।

जहां मौजूद डॉक्टर आदित्यअवस्थी व अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों ने दोनों को प्राथमिक उपचार दिया। डॉ. आदित्य अवस्थी ने बताया कि सुनील को कंधे-टांग और चेहरे पर चोटें लगी है, जबकि वंशिका को सिर और चेहरे पर चोटें आई हैं।

उन्होंने बताया कि प्राथमिक उपचार देने के बाद घायल चाचा भतीजी को 108 एंबुलेंस के माध्यम से पालमपुर अस्पताल रैफर किया गया है।

दोनों वाहन चालकों ने आपसी समझौता कर लिया है। जिसके चलते पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने घटना की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...