अनावश्यक यात्रा करने से करें परहेज – भावना वर्मा

--Advertisement--

अनावश्यक यात्रा करने से करें परहेज – भावना वर्मा

पधर, 6 जुलाई – अजय सूर्या

तहसीलदार पधर भावना वर्मा अतिरिक्त कार्यभार उपमंडला अधिकारी नागरिक ने कहा कि मानसून मौसम को ध्यान में रखते हुए लोग नदी नालों व खड्डों से दूरी बनाये रखें ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित न हो। उन्होंने कहा कि बरसात के कारण नदी-नालों व खड्डों का जलस्तर अचानक बढ़ने की संभावना बनी रहती है, ऐसे में वे नदी-नालों व खड्डों से दूर रहें।

उन्होंने लोगों से अपने मवेशियों को भी नदी-नालों व खड्डों से दूर रखने का आह्वान किया है ताकि एकाएक जलस्तर बढ़ने से किसी प्रकार का जान-माल का नुकसान न हो सके। इसके अतिरिक्त बच्चों को भी नदी – नालों व खड्डों के समीप न जाने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि उपमंडल पधर में बरसात के कारण होने वाली घटनाओं की सूचना देने हेतु उपमंडला अधिकारी नागरिक कार्यालय पधर में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष नंबर 01908260666 है तथा अधीक्षक वर्ग उपमंडला अधिकारी नागरिक कार्यालय पधर में जो नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है उनका मोबाइल नंबर 9418638763 है।

कंट्रोल रूम में 24 घंटे कर्मचारी ड्यूटी पर हाजिर होंगे। अत बरसात के कारण हुए नुकसान की सूचना उपरोक्त नंबर पर कभी भी दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि पधर उपमंडल के अधीन क्षेत्र में बरसात के कारण अगर कोई नुकसान की आशंका है या हो रहा है हुआ है की जानकारी कार्यालय के नंबरों पर दें ताकि उसे स्थिति में बचाव कार्य राहत आदि का उचित प्रबंध समय पर किया जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...