
ज्वाली में कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर–
ज्वाली – अनिल छांगू
हिमाचल प्रदेश के प्रोटेम स्पीकर एवं ज्वाली के विधायक चन्द्र कुमार का ज्वाली में पहुंचने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया।
विश्रामगृह ज्वाली में पहुंचने पर प्रोटेम स्पीकर चन्द्र कुमार को पुलिस द्वारा ऑनर दिया गया।
सर्वप्रथम चन्द्र कुमार ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की तथा विकासात्मक कार्यों के बारे में जाना।
उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को निष्ठा व ईमानदारी से अपनी ड्यूटी निभाने की सलाह दी तथा कहा कि विकास रुकना नहीं चाहिए।
इसके बाद चन्द्र कुमार ने प्रेसवार्ता में कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता भाजपा राज में बेरोजगारी, महंगाई व भ्र्ष्टाचार से तंग थी तथा इनसे निजात पाने के लिए हिमाचल की जनता ने कांग्रेस को अपना वोटरूपी आशीर्वाद देकर सत्तासीन किया।
उन्होंने कहा कि ज्वाली की जनता ने भी मुझे अपना वोटरूपी अपार स्नेह देकर जीत दिलवाई है जिसके लिए मैं कार्यकर्ताओं व जनता का आभार प्रकट करता हूं।
उन्होंने कहा कि ज्वाली के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। कांग्रेस ने विकास करवाया है तथा आगे भी विकास ही करवाएगी।
उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में जिन कार्यों का शिलान्यास किया गया था, उनको अब आगे बढाया जाएगा।
इसके बाद जनता की समस्याओं को भी सुना गया तथा विभागीय अधिकारियों को इनका हल करने के निर्देश दिए गए।
इस मौके पर काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
