अज्ञात तत्वों के हौसले बुलंद, PNB के ATM को लूटने का किया प्रयास

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

लडभड़ोल क्षेत्र में अज्ञात तत्वों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं। ताजा घटनाक्रम में पंजाब नैशनल बैंक लडभड़ोल के एटीएम में अज्ञात तत्वों ने सेंध लगाने की कोशिश की।

जानकारी के अनुसार लडभड़ोल बाजार में स्थित मुख्य शाखा पंजाब नैशनल बैंक के साथ ही एटीएम मौजूद है। देर रात अज्ञात तत्वों ने एटीएम में चोरी करने का प्रयास किया परंतु वे इसमें कामयाब नहीं हो पाए। अज्ञात तत्वों ने एटीएम को क्षति पहुंचाई है, साथ ही सीसीटीवी कैमरों पर भी स्प्रे मारा गया है।

बैंक शाखा के प्रंबधक दयावन ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी सुबह स्थानीय लोगों से मिली। इसके वह मौके पर आए और घटनास्थल का जायजा लेने के बाद पुलिस को सूचित किया। उन्होंने बताया कि एक लिखित शिकायत पुलिस चौकी लडभड़ोल में दे दी गई है।

वहीं माैके पर पहुंचे डीएसपी सरकाघाट तिलक शांडिल्य और जोगिन्द्रनगर थाना प्रभारी प्रीतम जरयाल ने लडभड़ोल बाजार का दौरा कर हर सीसीटीवी कैमरों को खंगाला है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जानकारी जुटाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...