अग्रिवीर भर्ती परीक्षा पास करने वालों के दस्तावेजों का सत्यापन 4 नवंबर से

--Advertisement--

Image

हमीरपुर 02 नवंबर – रजनीश ठाकुर

सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर द्वारा अणु स्पोट्र्स स्टेडियम में 16 अक्टूबर को आयोजित अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्नीकल और अग्निवीर ट्रेड्समेन की भर्ती की लिखित परीक्षा पास करने वाले युवाओं के दस्तावेजों का सत्यापन 4 नवंबर सुबह 8 बजे से सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर में आरंभ किया जा रहा है।

सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस लिखित परीक्षा का परिणाम ज्वाइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। रोल नंबर एएमबी/एचएएम/एजीडी 161022/140014 से 161022/140504 तक के उम्मीदवारों को दस्तावेजों के सत्यापन के लिए 4 नवंबर को सुबह 8 बजे रिपोर्ट करना होगा।

इसी प्रकार रोल नंबर 161022/140517 से 161022/140875 तक 5 नवंबर को सुबह 8 बजे रिपोर्ट करें। रोल नंबर 161022/140881 से 161022/141207 तक 6 नवंबर को और रोल नंबर 161022/141210 से रोल नंबर 161022/141691 तक 7 नवंबर को रिपोर्ट करें।

रोल नंबर 161022/141692 से 161022/142063 तक, रोल नंबर 161022/175001 से 161022/175039 तक और रोल नंबर 161022/225007 से 161022/225016 तक के उम्मीदवार 8 नवंबर को सुबह 8 बजे रिपोर्ट करें।

सभी उम्मीदवार एडमिट कार्ड के साथ दसवीं, बारहवं और आईटीआई एवं डिप्लोमा की मूल प्रति और दो फोटो कॉपी अवश्य लाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...