अग्निवीर उम्मीदवारों के लिए चिकित्सा समीक्षा 11 नवंबर तक

--Advertisement--

Image

मंडी, 08 नवम्बर – डॉली चौहान

कमांड अस्पताल चंडी मंदिर में अग्निवीर उम्मीदवारों की चिकित्सा समीक्षा परीक्षा 11 नवंबर 2022 तक ही होगी। यह जानकारी देते हुए  सेना भर्ती कार्यालय, मंडी के भर्ती निदेशक ने बताया कि कमांड अस्पताल चंडी मंदिर में अग्निवीर उम्मीदवारों की चिकित्सा समीक्षा परीक्षा 02 नवंबर 2022 से आरंभ हो गई थी।

उन्होंने बताया कि भर्ती रैली के दौरान चिकित्सा परीक्षा में अस्थायी रूप से अयोग्य घोषित किए गए सभी उम्मीदवारों को 11 नवम्बर तक कमांड अस्पताल में रिपोर्ट करने को कहा गया था। उन्होंने सभी उम्मीदवारों से आग्रह किया है कि वे 11 नवंबर 2022 तक कमांड अस्पताल, चंडी मंदिर में रिर्पोट कर अपनी चिकित्सय जांच करवाएं ।

उन्होंने बताया कि जो उम्मीदवार 11 नवंबर तक मेडिकल परीक्षा के लिए रिपोर्ट करने में विफल रहते हैं, उन्हें मेडिकल परीक्षा से अनुपस्थित घोषित कर दिया जाएगा तथा वे 15 जनवरी 2023 को कॉमन एंट्रेंस टेस्ट में शामिल नहीं हो पाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...