अक्षिता जसवाल का पहला म्यूजिक वीडियो “बांका बाबू” हुआ रिलीज

--Advertisement--

Image

प्रागपुर- आशीष कुमार

कांगड़ा की बेटी अक्षिता जसवाल का पहला म्यूजिक वीडियो शनिवार को रिलीज हो गया है। अपने पहले म्यूजिक वीडियो को लेकर अक्षिता उत्साहित हैं।

पहाड़ी नॉन स्टॉप म्यूजिक वीडियो बांका बाबू में अक्षिता लीड रोल में है इसके सिंगर प्रकाश चंदेल हैं, जबकि म्यूजिक डायरेक्टर परमजीत पम्मी है डीओपी प्रवीण शर्मा तथा लिरिक्स प्रदीप राणा के हैं प्रड्यूसर पलवी चंदेल है।

अक्षिता जसवाल हालांकि दर्जनों मंचों पर अपने हुनर का जादू बिखेर चुकी है,लेकिन बांका बाबू अक्षिता का पहला म्यूजिक वीडियो है। जिसे लेकर वे काफी उत्साहित हैं। कम उम्र में बड़ी उड़ान भरने जा रही अक्षिता इंडिया नेक्स्ट मास्टर किड्स में द्वितीय स्थान प्राप्त कर चुकी है।

जिला कांगड़ा के (सिलेटी) प्रागपुर से ताल्लुक रखने वाली अक्षिता जसवाल ने मॉडलिंग कैटिगिरी में दूसरा स्थान हासिल कर कांगड़ा ही नहीं बल्कि पूरे हिमाचल का नाम देश में रोशन किया है। 14 साल की अक्षिता जसवाल की मंजिल हालांकि डॉक्टर बनना है लेकिन वे मॉडलिंग और एक्टिंग में भी मुकाम हासिल करना चाहती है।

दो शॉर्ट मूवी आईना दो और कोरोना का काल में अक्षिता जसवाल लीड रोल कर चुकी है। मिस्टर एंड मिस कांगड़ा जूनियर में भी वह प्रथम रही है। चार साल के से अंतराल में हिमाचल गोट टैलेंट, हिमाचल सटार, इंडिया टैलेंट फास्ट जैसे कॉन्टेस्ट में वह अवल रही है। नेशनल कोरोना वारियर्स व मदर टेरेसा का अवार्ड भी अक्षिता प्राप्त कर चुकी है।

हिमाचल फिल्म एंड म्यूजिक अवॉर्ड बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट्स का सम्मान भी वह ग्रहण कर चुकी है। एंकरिंग और मॉडलिंग के क्षेत्र में नाम कमा रही अक्षिता अब एक्टिंग को भी तवज्जो दे रही हैं एंकरिंग में उसका कोई सानी नहीं है आज अक्षिता की एंकरिंग के बिना मंच अधूरे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ईरान ने दहलाए अमरीका के सहयोगी, कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें

कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें;...

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में नहीं रहेगी डाक्टरों की कमी, सीएम का ऐलान, 400 पदों पर भर्ती कर रही सरकार

हिमखबर डेस्क  हिमाचल के प्राथमिक स्वास्थ्य संस्थानों में अगले छह...