अंडर, 19 छात्रा वर्ग में हॉकी का जिला विजेता बना हाई स्कूल तला

--Advertisement--

चम्बा – अनिल संबियाल

जिला स्तरीय अंडर-19 छात्रा की खेलकूद प्रतियोगिता उत्कृष्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल ककिरा में संपन्न हुई। समापन समारोह में हाई सेकेंडरी के शिक्षा उपनिदेशक माननीय प्यार सिंह चाडक द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

गौरतलव है कि हाई स्कूल तला जो कि पहाड़ी क्षेत्र में स्थित होने के चलते खेल के मैदान का अभाव होने के बावजूद वहां पर नियुक्त शारीरिक शिक्षक दिनेश कुमार की कड़ी मेहनत और अदम्य साहस से बच्चों को विपरीत परिस्थितियों में रहकर हॉकी का प्रशिक्षण देकर इस खेल प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल ककिरा और चंबा को हराकर जिला की ट्रॉफी अपने नाम की है। बच्चों ने इस उपलब्धि का पूरा श्रेय अपने शारीरिक शिक्षक को दिया है।

बता दें कि इससे पहले भी लड़कों के अंडर 14 टूर्नामेंट में इनकी पाठशाला का लक्की नामक लड़का हॉकी में राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुआ है जो आगामी कुछ दिनों में खेलने जा रहा है। हॉकी की इस छात्रा वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता में हाई स्कूल तला से सात लड़कियों का चयन राज्य स्तरीय के लिए हुआ है। यह लड़कियां आगामी 27 से लेकर 30 अक्तूबर तक जिला कांगड़ा के रैत में राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाली हैं।

यह समाचार पाकर पाठशाला और आसपास के सभी इलाके में खुशी का माहौल है बच्चों और अध्यापकों की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि यदि परिस्थितियों विपरीत भी हो तो भी लक्ष्य को हासिल करना मुश्किल नहीं है विशर्ते लक्ष्य के प्रति दृढ़ निश्चय, निरंतरता, लगन और मेहनत के साथ आगे बढ़ा जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...